136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री बैन

Bankra Mosque

कोलकाता एयरपोर्ट के मद्देनजर शिफ्ट हो सकती है मस्जिद

Bankra Mosque : कोलकाता एयरपोर्ट पर स्थित 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अब यहां नमाज भी नहीं पढ़ी जा सकेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रनवे विस्तार के लिए मस्जिद में आने-जाने पर रोक लगाई है। आधार कार्ड दिखाकर कुछ लोगों को ही मस्जिद में जाने की इजाजत दी जाएगी। बता दें कि गौरीपुर जामा मस्जिद को ही ‘बांकरा’ मस्जिद के नाम से जाना जाता है। यह दमदम एयरपोर्ट पर स्थित है। यहां दो रनवे हैं। दूसरे रनवे के विस्तार का काम किया जा रहा है। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया गया है कि मस्जिद को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि बारिश की वजह से मस्जिद तक आने -जाने वाली सड़क खराब हो गई थी और तुरंत मरम्मत की जरूरत है। एक बार मरम्मत पूरी हो जाने के बाद दोबारा सोमवार से नमाज की इजाजत मिल सकती है। बता दें कि यह मस्जिद एयरपोर्ट की बाउंड्री के 150 मीटर अंदर और दूसरे रनवे से 165 मीटर की दूरी पर है। वहीं नियम के मुताबिक रनवे से 240 मीटर की दूरी में कोई इमारत नहीं होनी चाहिए।

मस्जिद शिफ्ट करने में बुराई क्या

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील होता है और इसके गेट किसी के लिए भी खुले नहीं रह सकते। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि इससे पहले कोई कार्रवाई इसलिए नहीं की गई क्योंकि यहां की सरकार तुष्टीकरण की राजनीति करती थी। उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद हटाई जाती है तो इसमें बड़ी बात क्या है।

क्या बोले मस्जिद के सेक्रेटरी

मस्जिद के सेक्रेटरी ने कहा कि कम दृश्यता होने की वजह से कई बार वीवीआईपी मूवमेंट के वक्त पाबंदियां लगाई गई थीं। हालांकि कभी ऐसा नहीं हुआ कि एक या दो दिन के लिए एंट्री रोक दी गई हो। उन्होंने कहा, रास्ते और रनवे का मरम्मत पहले भी होता रहा है। उन्होंने कहा कि यहां आने-जाने वाली सड़क में भी कोई दिक्कत नहीं आई है।

उत्तर दमदम के विधायक सौरव सिकंदर ने एयरपोर्ट के अधिकारियों और पुलिस के साथ ही मस्जिद के प्रतिनिधियों से मुलाकात की उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिहाज से मस्जिद को कहीं और शिफ्ट करना चाहिए। ऐसा करना जरूरी है। कभी भी उड़ान से संबंधित कोई खतरा पैदा हो सकता है। मस्जिद से जुड़े संगठनों ने बैठक की और एयरपोर्ट के डायरेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि वह स्पष्ट करें कि दोबारा नमाज की इजाजत कब मिलेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम और बढ़ेंगे

सोने और चांदी दोनों लुढ़के , खरीदारी का है सही मौका

1931 के विद्रोह से डोगरा राज तक, जानिए इस दिन का इतिहास

सूबे में कई जिलों के SDM इधर से उधर

 

 

 

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

12 राशियों का राशिफल, जानें आज क्या होगा खास

Today’s Horoscope मेष : बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर्व और दशहरा त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में की पैदल गश्त मातहतों के साथ DSP पूर्वी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों का लिया जायजा ए अहमद सौदागर Lucknow : रविवार को नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है और आगामी बीस अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व है। […]

Spread the love
Read More
Kashi
homeslider Raj Dharm UP

काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन

Kashi  में संस्कृति संसद 2026, नई पीढ़ी और राष्ट्रीय चेतना पर होगी चर्चा वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्य और नई पीढ़ी के साथ उसके सम्बन्धों पर राष्ट्रीय विमर्श के लिए काशी में तीन से पाँच नवम्बर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेन्टर में होने वाली […]

Spread the love
Read More