सोने और चांदी दोनों लुढ़के , खरीदारी का है सही मौका

Gold Price Today

गोल्ड 1578 और सिल्वर 5200 रुपये से अधिक हुई सस्ती

Gold Price Today : ईरान – अमेरिका युद्ध की आग में सोना-चांदी भी पिघल रहे हैं। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 13 जुलाई की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई।   MCX पर सुबह 9:10 बजे गोल्ड 141977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह पिछले बंद की तुलना में 1578 रुपये सस्ता है। इसी तरह चांदी भी 217400 रुपये प्रति किलो पर खुली। इसमें 5280 रुपये की भारी गिरावट है। आज गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेज उछाल थी । जो अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हुई। इस उछाल ने अमेरिकी डॉलर को मजबूत कर दिया, जिससे सोने-चांदी पर दबाव बना।

सोने-चांदी के भाव गिरने के कारण

पहला कारण है तेल की कीमतों ने डॉलर को दी मजबूती। कच्चे तेल के दाम में चार  प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ गई और डॉलर इंडेक्स करीब 0.30 प्रतिशत चढ़कर 101.22 पर पहुंच गया। जब डॉलर मजबूत होता है, तो डॉलर में तय होने वाला सोना दूसरी मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए महंगा हो जाता है, जिससे खरीदारी में कमी आती है और कीमतों पर नकारात्मक असर पड़ता है।

दूसरा कारण है अमेरिका-ईरान तनाव। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच भारी मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं। ईरान ने कहा है कि उसने एक बार फिर होर्मुज को बंद कर दिया है, जो दुनिया की कच्चे तेल की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। खबरों में यह भी दावा किया गया कि होर्मुज में ईरान के केशम द्वीप पर 10 से अधिक मिसाइल गिरी हैं।

तीसरा कारण है अमेरिकी हमले और सैन्य कार्रवाई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 12 जुलाई को ईरान पर हमलों की घोषणा की, जिसमें कई ठिकानों पर दर्जनों निशानों को सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई का मकसद ईरान की उस क्षमता को कमजोर करना बताया गया, जिससे वह होर्मुज से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमले कर रहा था।

चौथा कारण है महंगाई की आशंका और केंद्रीय बैंकों की सख्ती। कच्चे तेल की कीमतों में  चार प्रतिशत की उछाल ने मुद्रास्फीति की आशंकाओं को फिर से जगा दिया है। इससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व और दुनिया के दूसरे प्रमुख केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति को और सख्त कर सकते हैं, यानी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

शिव कृपा से सोमवार को इन राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव

सूबे में कई जिलों के SDM इधर से उधर

 

Spread the love

One thought on “सोने और चांदी दोनों लुढ़के , खरीदारी का है सही मौका”

Comments are closed.

Business Economy

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 35 रुपये किलो मिलेगी प्याज

त्योहारों से पहले सस्ती प्याज का इंतजाम New Delhi: त्योहारी सीजन से पहले प्याज की बढ़ती मांग और संभावित महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार बफर स्टॉक से प्याज निकालकर देश के बड़े शहरों में पहुंचा रही है। उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

चीनी की कीमतों में उछाल, 64 रुपये किलो हुआ खुदरा भाव; सरकार ने कसी नकेल

चीनी के दाम ने बढ़ाई चिंता, खुदरा बाजार में 64 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; जमाखोरी पर सरकार सख्त New Delhi : देश में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को खुदरा बाजार में चीनी का औसत भाव बढ़कर करीब 64 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। कुछ इलाकों […]

Spread the love
Read More
Business National Science & Tech

राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब भारतीय कंपनियां बनाएंगी DRDO की मिसाइलें

मिसाइल निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा भारत New Delhi: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल सिस्टम की तकनीक भारतीय उद्योगों को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से […]

Spread the love
Read More