मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके रिव्यूज की बाढ़ आ गई है। दर्शकों ने फिल्म को फुल ऑन एंटरटेनमेंट बताया है और थिएटर्स में जमकर सीटियां और तालियां बजने की बात कही जा रही है।

अक्षय कुमार की कॉमेडी ने जीता दिल

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आए हैं। फैंस ने इसे उनका दमदार कमबैक बताया है। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म में इतना एंटरटेनमेंट और स्टार पावर है कि रिव्यू से ज्यादा दर्शकों के रिएक्शन मायने रखते हैं। कई लोगों ने कहा कि “कॉमेडी में अक्षय कुमार का कमबैक हुआ है, फिल्म पूरी तरह एंटरटेनिंग है।

दिशा पाटनी के ग्लैमर की चर्चा

फिल्म में दिशा पाटनी के ग्लैमरस अंदाज की भी खूब चर्चा हो रही है। दर्शकों ने उनके लुक और डांस को हाईलाइट करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में अपनी मौजूदगी से स्क्रीन पर अलग ही चमक ला दी है। एक यूजर ने लिखा कि दिशा पाटनी ने अपने ग्लैमर और परफॉर्मेंस से महफिल लूट ली।

ये भी पढ़े

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने हटाईं सभी सप्लाई पाबंदियां

थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने बताया कि हॉल लगभग फुल चल रहे हैं और कई जगहों पर लोग सीटियां और तालियां बजा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फिल्म के सेकेंड हाफ को खासतौर पर मजेदार बताया और कहा कि यह दर्शकों को लगातार हंसाता है। कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म तीन घंटे की होने के बावजूद समय का पता नहीं चलता और यह पूरी तरह से बोर नहीं करती।

बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने शुरुआती घंटों में ही अच्छी कमाई कर ली है। सुबह 11 बजे तक फिल्म ने करीब 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया रिएक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म लंबी रेस में कितना कमाल दिखाती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं? बैटिंग कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

Spread the love

UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More