
जनसेवा की कडी मे नित नये कीर्तमान स्थापित करवा रहे अध्यक्ष ललित सक्सेना।
यूको बैंक मैनेजर शोभित राय ने बैंक जनता के द्वार कार्यक्रम को सफल बनाया।
विजय श्रीवास्तव
UCO Bank Camp : मोदी योगी के सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तर्ज पर उतरेठिया व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने पीजीआई क्षेत्र के यूको बैंक मैनेजर से मिलकर 20जून को उतरेठिया व्यापार मंडल कार्यालय पर बैंक मैनेजर शोभित राय से मिलकर कैंप लगाकर जनता का नया बचत खाता खोलने का अनुरोध किया जिसे शाखा प्रबंधक ने व्यापार मंडल की जनहित की भावना को देखते हुए
सहर्ष स्वीकार किया और अपने बैंक के आधा दर्जन स्टाफ व जरूरी उपकरण व फ़ार्म के साथ आकर शनिवार को दर्जनों जरूरत मंदो का खाता खोला। व्यापार मंडल कार्यालय पर खाता खुलवाने वालों मे मुख्य रूप से पूजा, रवि सैनी, आराधना सैनी, अनुराधा सैनी, ललित सक्सेना,सुंदरम आदि का बचत खाता खोला गया।
उक्त अवसर पर बैंक प्रबंधक शोभित राय, स्टाफ सोनम सिंह,विमल वर्मा,विमल कुमार, मयंक आदि की सराहनीय भूमिका रही । मैनेजर राय ने उपस्थित जनो व्यापारियों को बचत खाता,सवधि जमा,होम लोन,कार लोन व फिक्स डिपाजिट सहित रिजर्व बैंक के जनहित के कई स्कीमो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
उक्त जनहित कार्यक्रम को सफल बनाने में उतरेठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, महामंत्री चंदन गुप्ता, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह संरक्षक के साथ तमाम व्यापारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही। अध्यक्ष सक्सेना ने सभी बैंक स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने PMKSY योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
एबी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया फादर्स डे एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने PMKSY योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
परभणी मंदिर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन सभागार का पिलर गिरा, पांच श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल

