
BMW MINI Countryman C Launch India : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लग्जरी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में BMW Group India ने अपनी नई MINI Countryman C को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह प्रीमियम क्रॉसओवर SUV भारत में ही तैयार की गई है। कंपनी ने इसे अपने चेन्नई प्लांट में असेंबल किया है और लॉन्च के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। BMW Group India के इस कदम को भारतीय प्रीमियम कार बाजार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नई MINI Countryman C उन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लाई गई है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और लग्जरी का बेहतरीन संयोजन चाहते हैं।
MINI Countryman C की कीमत कितनी है?
BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह बरार ने लॉन्च के दौरान बताया कि MINI Countryman C की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 47.50 लाख रुपये रखी गई है। वहीं दिल्ली में इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग 54.90 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। इस कीमत पर MINI Countryman C प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।
चेन्नई प्लांट में हुई मैन्युफैक्चरिंग
कंपनी ने इस कार को अपने चेन्नई स्थित प्लांट में लॉन्च किया। BMW Group India के अनुसार यह मॉडल CKD (Completely Knocked Down) यूनिट के रूप में भारत में असेंबल किया जाएगा। CKD तकनीक के तहत वाहन के अलग-अलग पार्ट्स विदेश से आयात किए जाते हैं और फिर स्थानीय प्लांट में उन्हें जोड़कर पूरी कार तैयार की जाती है। इससे उत्पादन लागत को नियंत्रित करने और ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी कीमत पर वाहन उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
लॉन्च के साथ शुरू हुई बुकिंग
MINI Countryman C की आधिकारिक बुकिंग देशभर के अधिकृत MINI डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को जल्द से जल्द डिलीवरी देने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। प्रीमियम कार सेगमेंट में MINI ब्रांड की लोकप्रियता को देखते हुए इस मॉडल को लेकर बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
भारत में MINI पोर्टफोलियो हुआ मजबूत
नई MINI Countryman C के लॉन्च के बाद भारत में MINI ब्रांड के कुल छह मॉडल उपलब्ध हो गए हैं। इनमें शामिल हैं MINI Cooper , MINI Cooper S Convertible, MINI Countryman, MINI Countryman C, MINI Cooper SE, MINI Countryman Electric, इनमें MINI Cooper सबसे किफायती मॉडल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 44.45 लाख रुपये है। वहीं MINI Countryman ब्रांड का सबसे महंगा मॉडल है जिसकी कीमत 66.15 लाख रुपये तक जाती है।
जुलाई से बढ़ जाएंगी कीमतें
अगर आप BMW या MINI कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। BMW Group India पहले ही घोषणा कर चुकी है कि 1 जुलाई से उसकी सभी गाड़ियों की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।यह बढ़ोतरी BMW और MINI दोनों ब्रांड की स्थानीय रूप से निर्मित और आयातित गाड़ियों पर लागू होगी। ऐसे में MINI Countryman C खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए मौजूदा कीमत पर बुकिंग करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
क्यों खास है MINI Countryman C?
MINI Countryman C को प्रीमियम SUV ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक, बेहतर ड्राइविंग अनुभव और ब्रांड की पहचान को बरकरार रखा गया है। भारत में निर्मित होने के कारण यह मॉडल ग्राहकों के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी कीमत पर उपलब्ध हो रहा है। साथ ही BMW Group India का लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस भारतीय बाजार में कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति को भी दर्शाता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने
क्या पेपर कप बन रहा है सेहत का दुश्मन? भोपाल CMHO ने जारी की चेतावनी
Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने
क्या अंदर ही अंदर टूट रही थीं संचिता उगले? दोस्त के बयान ने खड़े किए कई सवाल


2 thoughts on “प्रीमियम SUV सेगमेंट में MINI Countryman C का धमाकेदार आगमन, बुकिंग शुरू”
Comments are closed.