
model arrested drug case : मुंबई एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से मुंबई पहुंची 28 वर्षीय मॉडल को कथित तौर पर हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बैंकॉक से मुंबई पहुंची फ्लाइट में हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, आरोपी मॉडल Harsha Sunny 10 और 11 जून की रात एयर इंडिया की फ्लाइट TG-351 से मुंबई पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट को उन पर शक हुआ, जिसके बाद उनकी गहन जांच की गई। जांच के दौरान उनके ट्रॉली बैग से 12 वैक्यूम-सील पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
हाइड्रोपोनिक गांजा क्या होता है?
बरामद किए गए पदार्थ की जांच एनडीपीएस किट से की गई, जिसमें यह हाइड्रोपोनिक कैनबिस (Hydroponic Weed) पाया गया। यह गांजा मिट्टी के बिना एक नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है, जिसमें विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के गांजे में THC (Tetrahydrocannabinol) की मात्रा 30% से 40% तक होती है, जबकि सामान्य गांजे में यह केवल 3% से 4% तक होती है। इसी कारण इसे बेहद खतरनाक और महंगा नशीला पदार्थ माना जाता है।
मॉडल पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
जांच में पुष्टि होने के बाद कस्टम विभाग ने NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता और इसके पीछे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल खरीदने पर लगी रोक
‘जूनियर के अधीन काम नहीं करूंगा’ – इंस्पेक्टर के इस्तीफे पर विवाद गहराया
Jaspal Rana Death News: ओलंपिक कोच और शूटर जसपाल राणा का निधन
रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा, IRCTC ने लॉन्च की नई बुकिंग सुविधा


One thought on “11 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी में मॉडल Harsha Sunny गिरफ्तार”
Comments are closed.