इस वजह से सालाना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की रिफिल की संख्या घटी

LPG Price Today

LPG ईरान -इजरायल युद्ध को लेकर समूचे भारत में इसका असर देखने को मिल रहा है। इसी संकट से उबरने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को लेकर एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए सरकार ने सालाना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की रिफिल की संख्या को सीधे नौ से घटाकर अब मात्र चार कर दिया है। यानी अब उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले गरीब परिवारों को साल भर में 642 रुपये की रियायती कीमत पर सिर्फ चार सिलेंडर ही मिल सकेंगे।

ये भी पढ़े

अदालत में रसूख का खेल, अमीर को बेल गरीब को जेल

सरकार को यह सख्त कदम मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध के चलते उठाना पड़ा है। इस युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर गैस की सप्लाई चेन पूरी तरह चरमरा गई है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें 46त्न तक महंगी हो चुकी हैं। इसी भारी आर्थिक बोझ को नियंत्रित करने के लिए सब्सिडी के नियमों में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़े

ममता की मुश्किलें बढ़ीं, प्रकाश बरेक के इस्तीफे से TMC को बड़ा नुकसान

इस बड़े फैसले के बीच केंद्र सरकार का दावा है कि दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में आए इस भयानक उछाल के बावजूद भारतीय परिवारों को दुनिया की सबसे सस्ती कुकिंग गैस मुहैया कराई जा रही है। वैश्विक संकट के इस दौर में भी भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत हमारे पड़ोसी देशों के साथ-साथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसी दुनिया की सबसे एडवांस और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले काफी कम है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी हुई लागत का एक बहुत बड़ा हिस्सा सरकार खुद वहन कर रही है और इसका पूरा बोझ आम उपभोक्ताओं की जेब पर ट्रांसफर नहीं होने दिया गया है।

ये भी पढ़े

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरा, फैंस हुए निराश

10 करोड़ से अधिक परिवारों पर सीधा असर

पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी होने के बावजूद सरकार घरेलू गैस के दामों को एक सीमित दायरे में रखने का प्रयास कर रही है। वर्तमान व्यवस्था के मुताबिक, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर साल रिफिलिंग कराने पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब नए नियमों के तहत यह 300 रुपये की छूट साल के पहले केवल चार  सिलेंडरों पर ही लागू होगी, जिससे लाभार्थियों को एक सिलेंडर प्रभावी रूप से 642 रुपये का पड़ेगा। इसके बाद के सिलेंडरों के लिए उन्हें बाजार भाव चुकाना होगा। गौरतलब है कि देश में इस समय 10.58 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला कनेक्शन धारक हैं, जिन पर सरकार के इस नए फैसले का सीधा असर पडऩे वाला है।

Spread the love

3 thoughts on “इस वजह से सालाना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की रिफिल की संख्या घटी

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

Today’s Horoscope मेष : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। वृषभ : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। […]

Spread the love
Read More
Minister of Education
Delhi homeslider National

प्रहलाद जोशी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

नया लुक ब्यूरो Minister of Education प्रहलाद जोशी भारत के नए शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई 2026 को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। राजनीतिक बैकग्राउंड: आरएसएस से जुड़ाव: राजनीति […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More