DM और SP ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण

Police Recruitment

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी

Police Recruitment  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित परीक्षा केंद्र का उच्च अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फरेंदा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आनंद नगर में बनाए गए परीक्षा केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े

परीक्षा पर चर्चा करने वाले PM पेपर लीक पर क्यों हैं मौन

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा की।उन्होंने परीक्षा केंद्र के विभिन्न कक्षों, प्रवेश और निकास द्वारों तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र में स्थापित कंट्रोल रूम का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और मॉनिटरिंग सिस्टम की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए।

ये भी पढ़े

शंकराचार्य प्रकरण में U-TURN: आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी मुकरे

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि शासन और भर्ती बोर्ड की मंशा के अनुसार परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप हों। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More