बुलडोजर एक्शन: अमरोहा में दुष्कर्म आरोपी का अवैध घर प्रशासन ने गिराया

UP news

UP news : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दिल दहला देने वाले मामले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी फरमान के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई घटना के कुछ ही घंटों के भीतर की गई, जिससे इलाके में हलचल मच गई।  इस पूरे मामले ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी तेजी से कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, अमरोहा के एक गांव में आठ  साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। पीड़िता कक्षा दो  की छात्रा बताई जा रही है। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला फरमान, जो भैंसा बुग्गी चलाने का काम करता है, बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत में ले गया और वहां इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस और प्रशासन का त्वरित एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गईं। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, जिलाधिकारी नितिन गौड़ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

राजस्व विभाग की जांच में यह सामने आया कि आरोपी फरमान का घर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। इसी आधार पर प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मकान को गिरा दिया। यह कार्रवाई आधी रात के आसपास की गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति या विरोध से निपटा जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 पुलिस की जांच और आरोपी की तलाश

पुलिस के अनुसार, आरोपी फरमान के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस कार्रवाई को प्रशासन ने एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

हेरात में तालिबान की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं पर ड्रेस कोड को लेकर हड़कंप

फैंस को मिलेगा फायदा, अब जल्दी शुरू होंगे हाई-वोल्टेज मुकाबले

बजरंगबली की विशेष कृपा से इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का योग

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित: लखनऊ के वीर सपूत मेजर आदित्य को मिला “शौर्य” चक्र

 

 

 

 

One thought on “बुलडोजर एक्शन: अमरोहा में दुष्कर्म आरोपी का अवैध घर प्रशासन ने गिराया”

Comments are closed.

Entertainment Uttar Pradesh

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा Chhathi Maiya : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The One’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More