फैंस को मिलेगा फायदा, अब जल्दी शुरू होंगे हाई-वोल्टेज मुकाबले

IND vs ENG T20

IND vs ENG T20 भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित T20 सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पांच मैचों की T20 सीरीज के सभी मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला किया है। अब ये मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 11 बजे की बजाय 10 बजे शुरू होंगे, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने में बड़ी राहत मिलेगी।

भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले सभी T20 मुकाबले इंग्लैंड के स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होने वाले थे। हालांकि, प्रसारणकर्ताओं और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद ECB ने मैचों की शुरुआत एक घंटा पहले करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य भारत और उपमहाद्वीप के करोड़ों दर्शकों को बेहतर समय पर लाइव मैच देखने का अवसर देना है। भारत और इंग्लैंड के मुकाबलों को दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट श्रृंखलाओं में गिना जाता है, इसलिए दर्शकों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है।

प्रसारणकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद बदला गया समय

अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की टाइमिंग तय करने में ECB, मेजबान मैदान, विपक्षी क्रिकेट बोर्ड और प्रसारणकर्ता अहम भूमिका निभाते हैं। इस मामले में ब्रिटेन के स्काई स्पोर्ट्स और भारत के सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ विचार: विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत से जुड़ी क्रिकेट सीरीज इंग्लैंड क्रिकेट के लिए आर्थिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, इसलिए दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़े

Health Alert धूप में रखी प्लास्टिक बोतल का पानी पीना पड़ सकता है महंगा

एक जुलाई से शुरू होगी पांच मैचों की T20 सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज एक  जुलाई से शुरू होगी और 11 जुलाई तक खेली जाएगी। क्रिकेट फैंस की नजरें इस सीरीज पर टिकी हैं क्योंकि भारतीय टीम नए नेतृत्व के साथ मैदान में उतर सकती है।

T20 सीरीज का कार्यक्रम

पहला T20 :     1 जुलाई

दूसरा T20:      4 जुलाई

तीसरा T20 :   6 जुलाई

चौथा T20 :     9 जुलाई

पांचवां T20 :   11 जुलाई

सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होंगे।

वनडे सीरीज भी खेलेगी टीम इंडिया

T20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। वनडे मुकाबले 14 जुलाई, 16 जुलाई और 19 जुलाई को आयोजित होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन मैचों के टिकट पहले ही बिक चुके हैं, जिससे दर्शकों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी निगाहें

इंग्लैंड दौरे को लेकर सबसे बड़ा सवाल स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस को लेकर है, जो पैर की मांसपेशियों की चोट से उबर रहे हैं। वहीं, रोहित शर्मा के भी आगामी सीरीज में वापसी करने की संभावना जताई जा रही है। यदि दोनों खिलाड़ी फिट रहते हैं तो क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर “रो: को” की जोड़ी मैदान पर देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े

टेस्ट क्रिकेट में भारत का धमाका: अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज

BCCI जल्द करेगी टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने संकेत दिए हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखला समाप्त होने के बाद किया जाएगा। ऐसे में फैंस को जल्द ही टीम इंडिया के आधिकारिक स्क्वॉड का इंतजार रहेगा।

 

Sports

छा गए त्रिपुराना विजय, IPL की पिटाई का वैभव से लिया बदला!

वैभव की फिरकी में फंसे विजय Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बुधवार को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने IPL 2026 की एक पुरानी कहानी याद दिला दी। ईस्ट जोन की दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें साउथ जोन के ऑफ स्पिनर त्रिपुराना विजय […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More