
सनकी आशिकः पहले प्यार, फिर शारीरिक सम्बन्ध और अब ले लिया जान…
प्रेमिका के भरोसे और जान दोनों का कत्ल, हवसी ने गर्भवती प्रेमी की जान ली
Sitapur Murder Case : उत्तर प्रदेश का सीतापुर जिला एक बार फिर एक भयावह अपराध की वजह से सुर्खियों में है। यहां एक प्रेमी ने अपनी तीन माह की गर्भवती प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित जंगल में फेंक दिया। यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि भरोसे, रिश्तों और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है।
कैसे लापता हुई छात्रा मानसी?
संदना थाना क्षेत्र की रहने वाली बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी 25 जून को अपने कॉलेज प्रैक्टिकल एग्जाम देने गई थी। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। परिवार ने पहले खुद तलाश की, फिर दोस्तों और कॉलेज में जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और शिवम नामक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि शुरुआती शिकायत के बाद भी पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई। अगर तुरंत कार्रवाई होती तो शायद मानसी की जान बचाई जा सकती थी। परिवार को न्याय के लिए गांव में धरना प्रदर्शन तक करना पड़ा। यह मामला धीरे-धीरे राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय भी बन गया।
दूसरी पूछताछ में टूटा आरोपी शिवम
शुरुआत में पुलिस को आरोपी शिवम के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले, जिसके कारण उसे छोड़ दिया गया। लेकिन बढ़ते दबाव के बाद उसे दोबारा हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने स्वीकार किया कि उसने ही मानसी की हत्या की है।
जंगल में मिला कंकाल, हुई पहचान
पुलिस आरोपी को लेकर लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के किसान पथ के पास एक जंगल में पहुंची। वहीं से एक मानव कंकाल बरामद किया गया। परिजनों ने कपड़ों और चप्पलों के आधार पर उसकी पहचान अपनी बेटी मानसी के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह 3 माह की गर्भवती थी।
हत्या की दर्दनाक कहानी
आरोपी शिवम ने बताया कि मानसी उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। उसने मानसी को बहाने से कॉलेज बुलाया और फिर उसे लखनऊ ले गया। रास्ते में उसने मोबाइल भी छोड़ दिया ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बाद सुनसान जंगल में ले जाकर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
सबूत मिटाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के लिए उसके गले पर सीमेंट का पिलर रख दिया ताकि पहचान न हो सके। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। यह कदम इस अपराध की क्रूरता और सोच-समझकर की गई योजना को दर्शाता है।
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जब पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर सबूत जुटाने के लिए ले गई, तभी उसने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया और पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अस्पताल में इलाज और आगे की जांच
घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में कोई और व्यक्ति या महिला शामिल थी या नहीं। पुलिस इस केस में एक महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है। आशंका है कि इस पूरी घटना में कोई और भी शामिल हो सकता है। फिलहाल जांच हर दिशा में जारी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
ममता पर दाग : पति से अलग महिला ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर मासूम को दी मौत
Wayanad School News: वायनाड के स्कूल में 150 बच्चे बीमार, एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद
गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर शिकंजा, जांच में मिली कई गंभीर खामियां
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये पांच सुपरफूड्स


One thought on “प्रेमजाल बना जी का जंजालः प्रेमी ने ली गर्भवती प्रेमिका की जान”
Comments are closed.