कारागार विभाग के तबादलों में AIG ने की जमकर वसूली!

Transfer

मुरादाबाद जेल में दो पदों पर तैनात कर दिए चार जेलर

24 दिन बाद रिटायर होने वाले जेलर का कर दिया तबादला

स्थानांतरण होने के 24 घंटे बाद ही चहेते जेलर का रोका तबादला

Transfer अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन वसूली के चलते इस कदर अंधे हो गए हैं कि इनके लिए न तो सरकार की स्थानांतरण नीति का कोई मायने रह गया है और न ही जेल के नियमों का मतलब रह गया है। AIG प्रशासन ने मोटी रकम लेकर एक जेलर का तबादला 24 घंटे में रोक दिया। वही दूसरी ओर 26 दिन बाद सेवानिवृत होने वाले जेलर का तबादला कर दिया। ऐसा तब किया गया जब स्थानांतरण नीति में स्पष्ट रूप से लिखा है कि जिस कर्मचारी को दो साल के अंदर सेवानिवृत होना है उसका स्थानांतरण नहीं किया जाए। दिलचस्प बात तो यह है किAIG  प्रशासन की बेतहाशा वसूली की वजह वर्तमान समय में दो के बजाए चार जेलर तैनात हो गए हैं। अपने संवर्ग के जेलर को 24 घंटे में जेल पर रोके जाने के आदेश ने एआईजी कारागार प्रशासन के तबादल में खुलेआम किए जा रहे भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। चर्चा है इस बार एआईजी प्रशासन ने पिछले स्थानांतरण सत्र की तरह तबादलों में करोड़ों के वारे न्यारे कर सिर्फ अपनी जेब भरने का काम किया है। उधर विभागीय अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु की सियासत में ‘सिंघम’ का नया दांव और BJP के सामने बड़ी चुनौती

मामला प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद जेल में जेलर के दो पद है। इसमें एक पर महेंद्र पाल और दूसरे पर सुरेश मिश्रा तैनात थे। एआईजी प्रशासन ने जेलर महेंद्र पाल को लखनऊ जिला कारागार और 30 जून 2026 को सेवानिवृत होने वाले सुरेश मिश्रा को बागपत जेल पर स्थानांतरित कर दिया। इनके स्थान पर बंदायू के जेलर रणंजय सिंह और फतेहपुर के जेलर अनिल कुमार को मुरादाबाद जेल पर स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि स्थानांतरण होने की सूचना मिलते ही जेलर महेंद्र पाल थैली लेकर एआईजी कारागार प्रशासन के पास पहुंच गए। एआईजी प्रशासन ने इनका तबादला बदलने के बजाए 24 घंटे के अंदर स्थानांतरण उसी जेल पर रोके जाने का आदेश जारी कर दिया।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

एआईजी कारागार प्रशासन की इस तानाशाही की वजह से वर्तमान समय में मुरादाबाद जेल में जेलर के दो पद है लेकिन जेल पर महेंद्र पाल, सुरेश मिश्रा, रणंजय सिंह और अनिल कुमार चार जेलर तैनात कर दिए गए। एक जेल पर चार जेलरों की तैनाती से जेल की पूरी व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। विभाग के तबादलों में एआईजी कारागार प्रशासन की वसूली का बोलबाला रहा। यह तो सिर्फ बानगी है। इसी प्रकार विभाग में मोटी वसूली कर सैकड़ों की संख्या में जेलर और डिप्टी जेलरों के बेतरतीब तरीके से तबादले किए गए है। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग और एआईजी कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

Spread the love

One thought on “कारागार विभाग के तबादलों में AIG ने की जमकर वसूली!”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More