जिनेवा में भारत का कड़ा रुख: ‘परमाणु खतरे से मिले वैश्विक सुरक्षा की गारंटी’

Geneva

शाश्वत तिवारी

Geneva भारत ने जिनेवा में आयोजित निरस्त्रीकरण सम्मेलन में अपना राष्ट्रीय वक्तव्य पेश करते हुए रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने, हथियारों की नई दौड़ को रोकने और सार्वभौमिक परमाणु निरस्त्रीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। भारत ने स्पष्ट किया कि उभरती हुई प्रौद्योगिकियों (जैसे- एआई) के सैन्य इस्तेमाल में इंसानी नियंत्रण होना चाहिए। निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में बताया कि भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत चरणजीत सिंह ने ‘नकारात्मक सुरक्षा आश्वासनों’ (एनएसए) पर भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए परमाणु-हथियार मुक्त देशों की सुरक्षा और वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर भारत के लंबे समय से चले आ रहे सैद्धांतिक और व्यावहारिक रुख को दोहराया।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई एक पोस्ट में बताया है कि भारत ने एक ऐसी वैश्विक, बिना शर्त और कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि का समर्थन किया है, जो गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों को परमाणु हथियारों के उपयोग या उनके उपयोग की धमकी के खिलाफ पूरी सुरक्षा की गारंटी दे सके। इस दौरान भारत ने अपने परमाणु सिद्धांत के तहत ‘नो-फर्स्ट-यूज़’ (एनएफयू) और गैर-परमाणु राष्ट्रों के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग न करने की अपनी नीति को फिर से दोहराया। भारतीय राजदूत ने स्पष्ट किया कि भारत वैश्विक स्तर पर भी सभी परमाणु संपन्न देशों के बीच एक ‘ग्लोबल नो-फर्स्ट-यूज़’ समझौते की वकालत करता है।

ये भी पढ़े

नेपाल दूतावास ने UP सरकार और पुलिस की सराहना की, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति का परिचय देते हुए भारत ने वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था के प्रति एक जिम्मेदार और गंभीर राष्ट्र के रूप में अपनी भूमिका को स्पष्ट किया, जो परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि भारत पारंपरिक रूप से संयुक्त राष्ट्र महासभा में परमाणु खतरों को कम करने और परमाणु हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्तावों को पेश करता रहा है। भारत का यह वक्तव्य वैश्विक, सत्यापन-योग्य और गैर-भेदभावपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति उसकी दीर्घकालिक और दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Networking Fraud
Crime News International

नेपाल दूतावास ने UP सरकार और पुलिस की सराहना की, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

जनपदीय पुलिस ने 453 नेपाली नागरिकों को अपराधियों के चंगुल से किया था रेस्क्यू कुशीनगर पुलिस ने नेपाल के 338 पुरुष व 115 महिलाओं को रेस्क्यू कर पहुंचाया था उनके घर उमेश चन्द्र त्रिपाठी बता दें कि सोशल मीडिया के माध्यम से आकर्षक रोजगार का झांसा देकर भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली नागरिकों के श्रम […]

Spread the love
Read More
USTR
Business homeslider International

टेक्सटाइल से इंजीनियरिंग तक असर! अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से भारत को झटका?

अमेरिका के नए टैरिफ प्रस्ताव से भारतीय उद्योगों की बढ़ी चिंता USTR अमेरिका और भारत के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने भारत समेत 54 देशों पर 12.5% अतिरिक्त आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का प्रस्ताव रखा है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता […]

Spread the love
Read More
US-Iran Ceasefire
International

US-Iran Ceasefire पर संकट: ड्रोन हमले और सैन्य कार्रवाई से फिर बढ़ा तनाव

US-Iran Ceasefire : ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्धविराम (Ceasefire) के बावजूद मध्य पूर्व में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दोनों देशों के बीच एक बार फिर सैन्य गतिविधियां देखने को मिलीं, जिससे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। अमेरिका ने दावा किया कि उसने […]

Spread the love
Read More