नेपाल दूतावास ने UP सरकार और पुलिस की सराहना की, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Networking Fraud

जनपदीय पुलिस ने 453 नेपाली नागरिकों को अपराधियों के चंगुल से किया था रेस्क्यू

कुशीनगर पुलिस ने नेपाल के 338 पुरुष व 115 महिलाओं को रेस्क्यू कर पहुंचाया था उनके घर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

बता दें कि सोशल मीडिया के माध्यम से आकर्षक रोजगार का झांसा देकर भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली नागरिकों के श्रम शोषण और ठगी के मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस, भारत सरकार की संबंधित एजेंसियों तथा गैर सरकारी संस्था KIN India के सहयोग से व्यापक बचाव अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़े

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा

अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस कार्रवाई कर नेटवर्किंग फ्रॉड के जाल में फंसे 115 महिलाओं और 338 पुरुषों सहित कुल 453 नेपाली नागरिकों को मुक्त कराया गया। सभी को सुरक्षित रूप से नेपाल के रुपन्देही जिला पुलिस कार्यालय को सौंप दिया गया। नेपाल पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में रेस्क्यू किए गए लोगों में से 6 महिलाओं सहित 19 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े

असद के साथ पूरा विपक्ष, सूर्या अकेला क्यों!

नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने इस सफल अभियान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश पुलिस, नेपाल पुलिस, KIN India तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी संस्थानों का आभार व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि नेपाल सरकार और भारत स्थित नेपाली राजदूतावास भारत में रहने वाले नेपाली नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही सभी नेपाली नागरिकों से विदेश रोजगार और अन्य प्रकार के आकर्षक प्रलोभनों के नाम पर मिलने वाले प्रस्तावों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है।


Spread the love

2 thoughts on “नेपाल दूतावास ने UP सरकार और पुलिस की सराहना की, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Comments are closed.

Lucknow Crime News
Crime News

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व चार हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : काकोरी क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से तीन लोगों पर उन्हीं के असलहों से फायरिंग लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने बुधवार […]

Spread the love
Read More
Business International

महाघोटालाः फर्जी कम्पनी, फर्जी दस्तावेज, फर्जी निदेशक और पैसा ऐंठा असली

एक बोगस कम्पनी में डायरेक्टर बनाकर करोड़ों रुपये डकारे, विदेश भेजा नोएडा महाघोटाला के बाद रायपुर में पकड़े गए फर्जी कम्पनी बनाने वाले Company Fraud : साइबर फ्रॉड, बैंक फ्रॉड के बाद अब लोगों ने GST फ्रॉड और कम्पनी फ्रॉड करना शुरू कर दिया है। पहले कम्पनी बनाते हैं, उसमें लाखों की वसूली करते हैं। […]

Spread the love
Read More
Bhiwandi flyover accident
Crime News Maharastra

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Bhiwandi flyover accident :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण […]

Spread the love
Read More