पैसों का लालच, धमकियां और हनीट्रैप… फिर भी नहीं झुका जम्मू का युवक

ISI

फेसबुक पर दोस्ती, फिर जासूसी का ऑफर! ISI की हनीट्रैप साजिश को जम्मू के युवक ने किया फेल

+92 नंबर ने खोल दी पोल! हनीट्रैप में फंसाने आई पाकिस्तानी एजेंट की चाल नाकाम

ISI जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की एक बड़ी हनीट्रैप साजिश को एक स्थानीय युवक की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी एजेंसी ने सोशल मीडिया के जरिए युवक को अपने जाल में फंसाकर सुरक्षाबलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश की, लेकिन युवक ने न सिर्फ उनके मंसूबों को समझ लिया बल्कि किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से साफ इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ था। युवक ने अपने इलाके में हुई बर्फबारी का एक वीडियो फेसबुक पर साझा किया था। इस पोस्ट पर खुद को कश्मीर की रहने वाली एक युवती बताने वाले प्रोफाइल से कमेंट आया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कई महीनों तक फेसबुक पर मैसेज का आदान-प्रदान होता रहा।

मार्च महीने में कथित युवती ने युवक से उसका व्हाट्सएप नंबर मांगा। बातचीत व्हाट्सएप पर पहुंचते ही युवक को उस समय शक हुआ जब उसे +92 कंट्री कोड वाले नंबर से संदेश मिला। पाकिस्तान का नंबर देखकर उसने सवाल पूछना शुरू किया, जिसके बाद सामने वाले ने अपना असली मकसद दिखाना शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक को सीमा और आंतरिक इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती से जुड़ी तस्वीरें और जानकारियां भेजने के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया गया। जब युवक ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसे अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज कर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़े

आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए किन राज्यों में होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी

हालांकि युवक ने समझदारी दिखाते हुए एक-एक कर सभी संदिग्ध नंबरों को ब्लॉक कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने करीब एक दर्जन नंबर ब्लॉक किए और किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से आने वाली संदिग्ध कॉल्स को इंटरसेप्ट किया, जिसके बाद जांच के तहत युवक से पूछताछ की गई। विस्तृत जांच और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन में यह स्पष्ट हो गया कि युवक ने देशविरोधी गतिविधियों में कोई भूमिका नहीं निभाई है। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया, हालांकि सुरक्षा कारणों से उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए युवाओं को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिशों के कई मामले सामने आ चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों से अपील कर रही हैं कि वे सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से बातचीत करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

 

Spread the love

2 thoughts on “पैसों का लालच, धमकियां और हनीट्रैप… फिर भी नहीं झुका जम्मू का युवक

Comments are closed.

Crime News

जानकीपुरम: एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला

इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर जंगल में हुई घटना का मामला पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Lucknow : जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद उसका शव इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित जंगल […]

Spread the love
Read More
Crime News

महिगवां: छोटे भाई ने भाड़े के हत्यारों से करवाई थी बड़े भाई सतीश की हत्या

चौकीदार हत्याकांड का हुआ खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, पुलिस तलाश में जुटी घटना में इस्तेमाल चाकू, तीन लोहे की सरिया व दो मोटरसाइकिलें बरामद गनेशपुर मजरा परसहिया गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : 25 वर्षीय चौकीदार […]

Spread the love
Read More
Tehran
International

ईरान को रूस की मदद से मिलेगी सुपरसोनिक मिसाइल ताकत? C430L पर बड़ा खुलासा

Tehran: रूस और ईरान के बीच सैन्य सहयोग को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस कथित तौर पर ईरान को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित करने के लिए तकनीकी सहायता दे रहा है। इस गुप्त परियोजना का कोडनेम C430L बताया गया है और इस पर वर्ष 2023 से […]

Spread the love
Read More