भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी, आतंकी मॉड्यूल के खुलासे से हड़कंप

Terrorist

महराजगंज जिले से सटे समूचे नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों का सघन चेकिंग अभियान शुरू

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Terrorist हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए देश के अलग-अलग जगहों से नौ संदिग्धों को दबोचा था। इसके बाद इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

‘भारत की जमीन पर कब्जे’ की बात कहकर फंसे PM बालेन शाह

नेपाल के रास्ते आतंकियों को फंडिग करने के साथ लॉजिस्टिक रूट की पुष्टि और विस्फोटक सामग्री बरामदगी के बाद मामलों से जुड़े फरार संदिग्धों के खुली सीमा के रास्ते नेपाल भागने या देश में घुसपैठ करने की आशंका है। इसको लेकर महराजगंज जिले की 84 किमी नेपाल से लगी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सोनौली बॉर्डर पर नेपाल से आने वाले हर एक शख्स की सघन तलाशी ली जा रही है, वहीं पगडंडी रास्तों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है।

ये भी पढ़े

मामले में IAS अफसरों, ठेकेदारों की मिलीभगत की भी हो रही गहन जांच

इस खुलासे के बाद भारत-नेपाल के 84 किलोमीटर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां भी इस इनपुट के बाद अलर्ट हो गई हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे हर एक नागरिक की सघनता से तलाशी ली जा रही है और उनके सामानों की जांच की जा रही है। इस दौरान डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। बॉर्डर की संवेदनशीलता को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मुख्य नाकों के साथ-साथ पगडंडियों पर भी सुरक्षा एजेंसी मुस्तैद हो गई हैं। नेपाल सीमा से पड़ने वाले होटल और सरायों में तलाशी भी ली जा रही है, जिससे कोई भी देश विरोधी तत्व इस खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में न प्रवेश कर सके।

Spread the love

Marriage
homeslider Religion

सपने में खुद की शादी देखने का होता है ऐसा अर्थ

ऐसे सपनों का होता है खास अर्थ Marriage वो कहते हैं न सपनों पर किसी का जोर नहीं होता। सपने तो बस यूं ही नींद में दूसरी दुनिया की सैर करवा देते हैं। हममें से अधिकांश लोग यह समझते हैं कि सपनों का कोई मतलब नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं है। हर सपना अपने साथ […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकता है नई नौकरी का अवसर

मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए करियर और नौकरी के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के चलते कुछ जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों के लिए कार्यस्थल पर बदलाव या पदोन्नति के संकेत हैं। Horoscope मेष : सामाजिक समारोहों में रिश्तेदारों से […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कारागार मुख्यालय के अफसरों से होगी करोड़ों के राजस्व की वसूली!

मुख्यालय ने फारगो करने वालों को प्रमोशन देकर लगाया करोड़ों का चुना जांच कमेटी की रिपोर्ट में भी प्रमोशन लेने वालों से रिकवरी का आदेश शिकायतकर्ता का पटल परिवर्तन और वरिष्ठ अधीक्षक को हटाकर मामला दबाया फारगो के बाद प्रमोशन लेकर सरकार को करोड़ो के राजस्व का चुना लगाने वाले कर्मियों से वसूली करने का […]

Spread the love
Read More