CBSE 12वीं रीवैल्यूएशन पोर्टल में देरी, छात्रों का इंतजार जारी

CBSE revaluation 2026

CBSE revaluation 2026 :  देशभर के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education की 12वीं कक्षा के रीवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर इंतजार और बढ़ गया है। पहले यह प्रक्रिया आज से शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रीवैल्यूएशन पोर्टल को अब  एक जून 2026 तक शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस देरी के पीछे तकनीकी और प्रक्रिया से जुड़ी सावधानियों को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

 चार लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार

इस बार CBSE 12वीं परीक्षा के बाद लगभग चार  लाख से अधिक छात्रों ने रीवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया है। छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी मिलने के बाद अब वे अंकों की दोबारा जांच का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों के बीच इस प्रक्रिया को लेकर काफी उत्सुकता है क्योंकि कई छात्रों को अपने परिणामों पर संदेह है।

क्यों हो रही है देरी?

सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय और CBSE इस बार रीवैल्यूएशन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाना चाहते हैं। इसी कारण पोर्टल को लाइव करने में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। हाल के समय में परीक्षा प्रणाली और डिजिटल मूल्यांकन को लेकर कई सवाल उठे हैं, जिसके चलते प्रशासन कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता।

ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल

लखनऊ हाईकोर्ट में CBSE के ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि इस डिजिटल प्रणाली में तेजी से लागू किए गए बदलावों ने छात्रों के परिणामों पर असर डाला है। इसी वजह से अब बोर्ड अपनी प्रक्रिया को और मजबूत करने पर काम कर रहा है ताकि भविष्य में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

रीवैल्यूएशन के लिए कैसे करें आवेदन?

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं , “Post Result Services” या “Verification & Re-evaluation” सेक्शन खोलें , रोल नंबर और एडमिट कार्ड ID से लॉगिन करें , मार्क्स वेरिफिकेशन या रीवैल्यूएशन विकल्प चुनें , संबंधित विषय और प्रश्नों का चयन करें , ऑनलाइन फीस का भुगतान करें , फाइनल कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को धैर्य बनाए रखना चाहिए और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए। किसी भी अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट से बचना जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी बेहद जरूरी

ऑनलाइन स्कैम से बचना है तो पहचानें असली और नकली वेबसाइट का फर्क

ट्विशा शर्मा मर्डर केस में बड़ा अपडेट, पति और सास की बढ़ी CBI रिमांड

NEET पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा दावा, बोले- छात्रों को निराश नहीं होने देंगे

 

 

 

 

Education International

बिहार में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग, 24 हजार की स्कॉलरशिप

Bihar Free Coaching Scheme : IIT में दाखिला लेने या डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग फीस चुकाने या बड़े शहरों का रुख करने की मजबूरी नहीं होगी। बिहार सरकार की पहल के तहत […]

Read More
West Bengal Madrasa
Education homeslider West Bengal

मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं मिलेगी छुट्टी, सरकार का नया आदेश

West Bengal Madrasa: पश्चिम बंगाल में मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के नए आदेश के मुताबिक, अब सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार को अवकाश नहीं रहेगा। इन संस्थानों में भी दूसरे सामान्य स्कूलों की तरह रविवार को ही साप्ताहिक छुट्टी दी जाएगी। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा […]

Read More
Education homeslider

UPPSC PCS 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

UPPSC PCS Mains Exam  :  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PCS प्रारंभिक परीक्षा के पहले घोषित परिणाम को रद्द करते हुए आयोग को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले […]

Read More