बकरीद के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Bakrid Bank Holidays 2026 

Bakrid Bank Holidays 2026  : अगर आप अगले दो दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बकरीद यानी ईद-उल-अजहा के मौके पर देश के कई राज्यों में 27 और 28 मई को बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। Reserve Bank of India हर साल राज्यों के स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है। इसी कड़ी में इस बार बकरीद को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।

27 मई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

27 मई को ईद-उल-अजहा के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक हॉलिडे घोषित की गई है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, असम, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, चंडीगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

28 मई को यहां रहेगी बैंक छुट्टी

28 मई को भी देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, बिहार, गोवा और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बकरीद के कारण बैंक हॉलिडे रहेगी। अगर आपके पास चेक क्लियरेंस, कैश जमा या बैंक शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे छुट्टी से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

इन राज्यों में लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक

जम्मू-कश्मीर और केरल ऐसे राज्य हैं, जहां 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। लगातार दो दिन की छुट्टी होने की वजह से यहां बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिल सकता है।हालांकि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट आसानी से कर सकेंगे।

मई महीने में कुल 13 बैंक छुट्टियां

इस साल मई महीने में अलग-अलग राज्यों में कुल 13 बैंक छुट्टियां दर्ज की गई हैं। इनमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग त्योहारों के कारण राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहे। बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान लोगों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इससे समय की बचत होती है और शाखा बंद होने की स्थिति में भी जरूरी काम पूरे किए जा सकते हैं।

बैंक जाने से पहले करें ये काम

अगर आने वाले दिनों में आपको बैंक शाखा जाना है, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें। कई बार अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीख अलग होती है, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा जरूरी नकदी, चेक और अन्य बैंकिंग काम पहले से पूरा कर लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Spread the love

One thought on “बकरीद के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट”

Comments are closed.

E20 Fuel
Business National

गडकरी बोले-E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब, तो पुर्जे मुफ्त बदलें

कंपनियों को सरकार ने  दिया आदेश, माना- माइलेज घटा E20 Fuel : अब 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं। अगर ऐसे पेट्रोल से गाड़ी खराब होती है तो कंपनियां मुफ्त में पुर्जे बदलेंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने कंपनियों को इस आशय के निर्देश दे दिये […]

Spread the love
Read More
Gold Price Today
Business

सोना और चांदी दोनों के दाम गिरे

चांदी ₹3,404 सस्ती, सोना ₹288 घटकर अब ₹1.43 पर Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में 10 जुलाई को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,404 रुपए घट गयी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 288 रुपए घटकर 1,43,368 लाख रुपए आ गया। इससे पहले […]

Spread the love
Read More
Kenya Dairy Plant
Business International

‘ग्लोबल साउथ’ के विकास में भारत का बड़ा कदम, केन्या में लगाया आधुनिक डेयरी प्लांट

शाश्वत तिवारी Kenya Dairy Plant : ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और समावेशी विकास के संकल्प को दोहराते हुए भारत सरकार ने अफ्रीकी देश केन्या में जमीनी स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। भारत सरकार द्वारा छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) के विकास के लिए केन्या […]

Spread the love
Read More