बड़ी दहशतगर्दी: ट्रेन पर बम से हमला, 30 की मौत, सैकड़ों घायल

Quetta

Quetta क्वेटा में रविवार को हुए भीषण बम धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिसमें एक ट्रेन की बोगी के परखच्चे उड़ गए। इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विस्फोट फ्रंटियर कोर मुख्यालय के गेट के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और आसपास खड़े वाहनों में भी आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।

ट्रेन गुजरते समय हुआ विस्फोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा क्वेटा के मन फाटक इलाके में हुआ। उस समय ट्रेन कैंट क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

हाल में बलूचिस्तान पहुंचे थे आसिम मुनीर

बताया जा रहा है कि हाल ही में Asim Munir ने बलूचिस्तान प्रांत का दौरा किया था। उन्होंने वहां तैनात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की थी। पाकिस्तानी सेना के बयान के मुताबिक उन्होंने क्वेटा स्थित कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में भी संबोधन दिया था।

ये भी पढ़े

iPhone चोरी या गुम होते ही हो जाएं अलर्ट! सरकार ने जारी की बड़ी साइबर चेतावनी

उग्रवादियों के खिलाफ चल रहा था अभियान

पाकिस्तानी सुरक्षा बल हाल के दिनों में बलूचिस्तान में उग्रवादी संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हालिया ऑपरेशन में 35 उग्रवादी मारे गए थे और तीन वरिष्ठ कमांडरों को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि क्वेटा में हुआ यह आत्मघाती हमला उन्हीं सैन्य अभियानों के जवाब में किया गया हो सकता है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

घटना के बाद पूरे क्वेटा शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां धमाके की प्रकृति और हमलावरों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

Spread the love

2 thoughts on “बड़ी दहशतगर्दी: ट्रेन पर बम से हमला, 30 की मौत, सैकड़ों घायल”

Comments are closed.

Delhi homeslider Politics

फ्लाइट में अभिजीत दीपके से पुलिस की बहस, फिर हिरासत

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ पार्टी से जुड़े सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। विमान के दिल्ली में उतरते ही पुलिस अधिकारी अंदर […]

Spread the love
Read More
NAYALOOKNEWS
homeslider Uttar Pradesh

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, ट्रेनें रद्द और मेट्रो स्टेशन बंद, दीपके की दो टूक

CJP Protest: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, ट्रेनें रद्द और 45 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी, दीपके बोले- प्रदर्शन होकर रहेगा New Delhi :राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के एलान के बाद पुलिस ने कई इलाकों […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट का फैसला

यूपी में बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन योगी कैबिनेट नेUP-AIM  को दी मंजूरी 100 AI स्टार्टअप को बढ़ावा और पांच लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण Lucknow : 09 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने और शासन व नागरिक सेवाओं […]

Spread the love
Read More