दिल्ली मेट्रो का स्पेशल शेड्यूल: 24 मई को सुबह छह बजे से होगी शुरुआत

UPSC Prelims 2026

UPSC Prelims 2026 : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों के लिए इस बार यात्रा को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परीक्षा के दिन विशेष सेवा देने का फैसला किया है ताकि उम्मीदवार समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। इस विशेष व्यवस्था के तहत 24 मई को दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर सेवाएं सुबह छह  बजे से शुरू होंगी। सामान्य दिनों में रविवार को यह सेवा सात  बजे से शुरू होती है, लेकिन इस बार एक घंटे पहले संचालन शुरू किया जाएगा।

हर 15 मिनट पर मिलेगी मेट्रो

सुबह  छह बजे से सात बजे के बीच इन तीनों लाइनों पर हर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। इसके बाद 7 बजे से सामान्य रविवार टाइमटेबल लागू हो जाएगा। बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर भी सेवाएं सामान्य समय यानी सुबह छह  बजे से ही शुरू रहेंगी। यह कदम खास तौर पर उन हजारों उम्मीदवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो पर निर्भर रहते हैं।

भीड़ और ईंधन खर्च से राहत

देश में बढ़ती ईंधन कीमतों और ट्रैफिक जाम को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग पहले से अधिक बढ़ा है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो पहले से ही सबसे भरोसेमंद विकल्प बन चुकी है। सरकार और परिवहन विभाग लगातार लोगों को निजी वाहनों की जगह मेट्रो और बसों का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। UPSC परीक्षा के दिन यह सुविधा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि हजारों छात्र एक साथ यात्रा करते हैं।

UPSC परीक्षा प्रक्रिया और तैयारी

Civil Services Examination हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू (व्यक्तित्व परीक्षण)। इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन होता है। इस साल प्रारंभिक परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई है ताकि भीड़ को कम किया जा सके।

प्रशासन की तैयारी और नई पहल

UPSC के अध्यक्ष अजय कुमार के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया को अधिक आसान और सुलभ बनाने के लिए इस बार तीन नए परीक्षा केंद्र जोड़े गए हैं। साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के अनुसार केंद्र चुनने की सुविधा भी दी गई है। यह कदम परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और उम्मीदवार-हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

कोलकाता नाइट राइडर्स की वापसी से बढ़ी उम्मीदें, प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक

Happy birthday special: एकता ने बदल दिया छोटे पर्दे का भविष्य

बकरीद से पहले बंगाल की राजनीति गर्म, हुमायूं कबीर के बयान पर बवाल

डिजिटल युग का बढ़ता ‘वर्क फोर्स’

 

 

 

 

New Delhi
Delhi

जामताड़ा साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा

New Delhi: देश में साइबर अपराध का जाल लगातार फैलता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के जामताड़ा और आसपास के इलाकों में सक्रिय गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पांच दिनों तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर CAQM सख्त, 2027 तक 20% कमी का लक्ष्य

New Delhi: दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए केवल आदेश जारी करने और योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि अब अधिकारियों को उनके काम के नतीजों के लिए भी जवाब देना होगा। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी […]

Read More
New Delhi
Delhi Haryana

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 25 नवंबर तक गिरेगा पारा

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह से सर्दी का असर और तेज होने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाओं की वापसी के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, 24 और 25 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री […]

Read More