संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला ईंट भट्ठा मजदूर, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Untitled 6 copy
  • महुली थाना क्षेत्र के लोईयाभार ईंट भट्ठे पर मचा हड़कंप

नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लोईयाभार स्थित एक ईंट भट्ठे पर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मजदूर का शव गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजेश (45) पुत्र परदेसी निवासी बहेरा मुड़ा, थाना बेलगहना, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ लोईयाभार स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। राजेश ट्रैक्टर चालक के साथ ईंट लोडिंग और अनलोडिंग का काम करता था।

मृतक राजेश का फाइल फोटो
मृतक राजेश का फाइल फोटो

शराब के नशे में पत्नी से करता था विवाद

बताया जा रहा है कि राजेश शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में पत्नी गायत्री से विवाद करता था। पत्नी के अनुसार सोमवार सुबह भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने हंसिए से हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

ये भी पढ़े

पति पत्नी के बीच आया वो, हत्या का आरोप पति और प्रेमिका पर

डर के कारण बच्चों संग छिप गई पत्नी

मृतक की पत्नी गायत्री और अन्य मजदूरों के मुताबिक, सोमवार शाम को भी राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा। उससे डरी पत्नी अपने बच्चों के साथ ईंट बनाने वाली जगह पर जाकर छिप गई। मंगलवार सुबह जब राजेश काम पर नहीं पहुंचा तो साथी मजदूर उसकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद जब मजदूर उसके घर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। राजेश का शव गमछे के फंदे से लटका मिला।

पुलिस जांच में जुटी, हर पहलू पर नजर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। राजेश अपने पीछे पत्नी गायत्री और छह बच्चों-विनय (16), मुकेश (14), राजदीप (12), दिव्यांशु (10), अमन (8) और सबसे छोटे बेटे अभय (4) को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


Spread the love

Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]

Spread the love
Read More