UN में बोला भारत- सप्लाई चेन टूटने से बचाने के लिए मजबूत सहयोग अनिवार्य

Untitled 1 copy

शाश्वत तिवारी

Hormuz भारत ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईकोसॉक) की ‘ऊर्जा और आपूर्ति प्रवाह की सुरक्षा’ पर आयोजित विशेष बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न ऊर्जा और उर्वरक संकट पर अपना पक्ष रखा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी० हरीश ने बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा और उर्वरक संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तत्काल अल्पकालिक कदमों के साथ-साथ दीर्घकालिक संरचनात्मक उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को टूटने से बचाने के लिए दुनिया के देशों के बीच मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग अनिवार्य है।

ये भी पढ़े

भूकंप से दहला चीन, कई इमारतें ढहीं, राहत कार्य तेज

इसके अलावा भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा और नौवहन की अबाध स्वतंत्रता में आ रही बाधाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। भारत ने साफ तौर पर कहा कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना, नागरिक चालक दल की जान खतरे में डालना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में बाधा उत्पन्न करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। भारत ने इस रणनीतिक मार्ग में नौवहन की स्वतंत्रता को बाधित करने के प्रयासों पर गहरी चिंता व्यक्त की। भारत ने जोर दिया कि यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद अहम है।

हरीश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा ईकोसॉक की ‘ऊर्जा और आपूर्ति प्रवाह की सुरक्षा’ पर आयोजित विशेष बैठक में, पश्चिम एशिया संघर्ष के संदर्भ में, हालिया ऊर्जा और उर्वरक संकट के प्रति भारत के दृष्टिकोण को साझा किया। इस संकट से निपटने के लिए अल्पकालिक और संरचनात्मक उपायों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा इस बात को दोहराया गया कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, नागरिक चालक दल को खतरे में डालना और होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा डालना, ये सभी कृत्य अस्वीकार्य हैं। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण सम्मान किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े

तेल और LPG के बाद अब इंटरनेट पर खतरा? होर्मुज में ईरान के नए दांव से दुनिया में बढ़ी चिंता

बता दें कि ईकोसॉक संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है। यह वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा, नीति-निर्माण और समन्वय का मुख्य मंच है। यह सतत विकास के लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और यूनेस्को, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) व खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) जैसी यूएन की विशेष एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करता है। भारत वैश्विक सामाजिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से योगदान देता रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “UN में बोला भारत- सप्लाई चेन टूटने से बचाने के लिए मजबूत सहयोग अनिवार्य”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

कांग्रेस को कभी भी रास नहीं आया वन्देमातरम

आचार्य संजय तिवारी Congress : की वर्किंग कमेटी कुछ नया नहीं कर रही। जन्म से अब तक कांग्रेस तुष्टिकरण करती रही है। भारत और भारतीयता इसकी नस में नहीं। वंदेमातरम् इसको कभी भी रास नहीं आया। यह अलग बात है कि भारत की संसद से राष्ट्रगान घोषित किए जाने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Spread the love
Read More
Imran Khan
International Politics

इमरान खान के लिए खुला बाहर आने का रास्ता?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी सियासी हलचल Pakistan Politics: पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के […]

Spread the love
Read More
Shahzad Bhatti ATS Action
Crime News homeslider National

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकी घोषित करने की तैयारी; UP में 12 FIR, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

Shahzad Bhatti ATS Action: उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। UP ATS ने शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क की गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में नेटवर्क को आतंकी गतिविधियों से जोड़ते […]

Spread the love
Read More