बेशर्मी की हद पार, महिला रिशेप्सनिस्ट से लड़की की डिमांड करने लगे शहजादे

Ghaziabad Crime News

वाद-विवाद बढ़ा तो मार-पीट की आ गई नौबत, परेशान होकर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

पुलिस ने FIR दर्ज कर युवकों को ले गई थाने, सीसीटीवी फुटेज समेत साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

Ghaziabad Crime News :  गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित एक होटल में महिला मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना शक्ति खंड स्थित होटल युवराज की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने होटल पहुंचकर लड़की की मांग की। जब महिला मैनेजर ने उनकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपियों ने पहले अभद्रता की और बाद में वापस लौटकर महिला के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार घटना 25 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे की है। होटल की महिला मैनेजर रिसेप्शन ऑफिस में मौजूद थीं, तभी शिवम नाम का युवक अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने होटल में लड़की उपलब्ध कराने की मांग की। महिला मैनेजर ने साफ तौर पर कहा कि होटल में केवल कमरे दिए जाते हैं और यहां इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद आरोपी वहां से जाने को तैयार नहीं हुए और बहस करने लगे।

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें पैसों का लालच देकर अपने साथ चलने की भी बात कही। महिला मैनेजर ने इसका विरोध किया और दोनों युवकों को होटल से बाहर जाने के लिए कहा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। महिला ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी दोबारा होटल पहुंचे और महिला मैनेजर पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा दिए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी अचानक होटल में घुसता है और महिला पर हमला कर देता है। वहां मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं लेकिन आरोपी मौके से भाग निकलता है। घटना के बाद होटल स्टाफ में डर का माहौल बन गया।

पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिवम को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सके। मामले की जांच उपनिरीक्षक मानसी जायसवाल को सौंपी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी पहले से किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहा है या नहीं। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और ऐसे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

हम दो हमारे दो को ठेंगा, चार पैदा करो, 40 हजार हम देंगे

Anxiety Symptoms : शरीर देता है ये संकेत, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं

कांगो में इबोला वायरस का नया प्रकोप, अफ्रीका में बढ़ी चिंता

यूपी में कहर बनकर टूटा आसमान, 111 को लीला, कई घायल

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने इन्हें चुना सूबे का सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी

 

 

,

Spread the love

Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क […]

Spread the love
Read More