इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घट गए फॉलोअर्स

Instagram

नया लुक ब्यूरो

Instagram सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, वैसे-वैसे फर्जी अकाउंट और बॉट्स की समस्या भी बढ़ती गई है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम ने साल 2026 में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बड़े पैमाने पर एक सफाई अभियान चलाया, जिसमें लाखों ऐसे अकाउंट हटाए गए, जो या तो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहे थे या फिर पूरी तरह से फर्जी और ऑटोमेटेड थे। इस कार्रवाई के बाद कई बड़े सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और ब्रांड्स के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक गिरावट देखने को मिली, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इस सफाई अभियान का सबसे बड़ा असर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर काइली जेनर पर पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए। यह गिरावट इतनी बड़ी थी कि सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए।

सिर्फ काइली जेनर ही नहीं बल्कि कई अन्य बड़े क्रिएटर्स और पब्लिक फिगर्स के फॉलोअर्स भी अचानक कम हो गए। इंस्टाग्राम के इस बड़े एक्शन का मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर ऑथेंटिसिटी को बेहतर बनाना है। आज के समय में कई लोग बॉट (ऑटोमेटेड अकाउंट्स) का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे वे फॉलोअर्स, लाइक्स और कमेंट्स को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ा लेते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम चाहता है कि प्लेटफॉर्म पर जो भी एंगेजमेंट आए, वह असली यूजर्स से आए, इसलिए इस तरह के फर्जी अकाउंट्स को हटाने का बड़ा एक्शन लिया गया।

ये भी पढ़े

मदर्स डे 2026: मां के सम्मान में कैसे शुरू हुई यह परंपरा

मेटा कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ये कार्रवाई इंस्टाग्राम के नियमित सिस्टम का हिस्सा है, जिसके तहत समय-समय पर इनएक्टिव और संदिग्ध अकाउंट हटाए जाते हैं। इससे एक्टिव यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ता। अगर किसी वेरिफाइड अकाउंट को गलती से सस्पेंड किया गया हो, तो वह बाद में वापस बहाल हो जाता है। उसके फॉलोअर संख्या को फिर से अपडेट कर दिया जाता है। यह खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मदर्स डे 2026: मां के सम्मान में कैसे शुरू हुई यह परंपरा

पंजाब के एक मंत्री पर ED की रेड, 100 करोड़ के GST घपले का आरोप

Spread the love

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More