सुनील का कमाल, BJP का बंगाल : बंसल की परिकल्पना और केके की रणनीति

Untitled 5 copy

संजय तिवारी

पश्चिम बंगाल में जो परिणाम आया है वह सामान्य चुनावी नीति से नहीं बल्कि युद्ध जैसी रणनीति से संभव हुआ है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए चुनौती बने इस चुनाव में वैसे तो अनेक तन्त्र अपने अपने ढंग से जुटे थे। असली परीक्षा थी यहां के लिए जिम्मेदार बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की। बंसल को लगभग एक साल पहले ही बंगाल भेजा गया था बंसल के लिए यह ऐसी चुनौती थी जिसमें सब कुछ विकट था। बंसल ने इस चुनौती को संकल्प में बदल कर अपनी टीम को सजाया और एक एक बूथ तक पकड़ बनाई। इसके लिए बंगाल में भाजपा के मीडिया समन्वयक के रूप में बंसल ने चुना वरिष्ठ पत्रकार और सक्षम रणनीतिकार के के उपाध्याय को। ऊपर से यह कार्य मीडिया समन्वय का दिख रहा था।

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल
राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल

ये भी पढ़े

बिखरते सियासी किलों के बीच इंडिया गठबंधन के अस्तित्व को बचाने की बड़ी चुनौती

लेकिन उपाध्याय ने बंसल की टीम का सेनानायक बन कर रात दिन एक कर दिया। सटीक सूचना और सटीक रणनीति के साथ बंसल की सेना मैदान में थी। कठिन चुनौतियों के बीच बंसल की इस सेना को जो सफलता मिली है उस पर जितना भी लिखा जाय, कम ही है। इस कठिन माहौल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। कि चुनाव के आखिरी पंद्रह दिनों में देश के गृह मंत्री अमित शाह खुद वहां डेरा डाले रहे। फिर भी यह बात सभी मानेंगे कि बंगाल से जो ऐतिहासिक परिणाम सामने आए, वह मात्र पंद्रह दिनों की तैयारी का नतीजा नहीं हो सकता। गृहमंत्री ने स्वयं कंट्रोल रूम में काफी समय भी बिताया।

ये भी पढ़े

सुनील का कमाल, बंगाल में BJP का धमाल

यह सभी को जानना चाहिए कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और संगठन प्रभारी बंसल हमेशा मीडिया की सुर्खियों से दूर रहते हैं। उत्तर प्रदेश, ओडिशा हो या पश्चिम बंगाल-जहां भी उन्हें जिम्मेदारी मिली, उन्होंने 100 फीसदी परिणाम दिए। राजस्थान के रहने वाले सुनील बंसल (जन्म 1969) ABVP से निकले, 1989 में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र संघ के महासचिव चुने गए और RSS के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। अमित शाह के विश्वसनीय सिपाही के रूप में वे भाजपा में संगठन के मजबूत स्तंभ माने जाते हैं। बंसल जी के सहयोगी के रूप में के के उपाध्याय हिंदी पत्रकारिता का बड़ा नाम हैं। अमर उजाला, दैनिक भास्कर और हिंदुस्तान में बड़ी जिम्मेदारी सम्हाल चुके उपाध्याय जी ने बंसल जी का लक्ष्य आसान बनाया। यह संयोग ही है कि उपाध्याय भी उसी मूल स्थान से आते हैं जो बंसल जी का गृह क्षेत्र है। इस जोड़ी ने गजब का परिणाम दिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल

ये भी पढ़े

बंगाल में शुभेंदु को दरकिनार करना BJP को पड़ सकता है भारी

बंगाल का चुनाव खास था। यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि बंसल जी ने पच्चीस साल पहले बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर यात्रा की थी और इस समस्या को बंगाल की जनता पर पड़ने वाले असर को गहराई से समझा था। यही समझ उन्हें घुसपैठ, सांस्कृतिक अस्मिता और स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी रणनीति बनाने में काम आई। बंगाल का परिणाम कोई रातोंरात चमत्कार नहीं था। सुनील बंसल और उनकी टीम ने धीरे-धीरे, सधे कदमों से बूथ स्तर पर संगठन खड़ा किया। एक-एक कार्यकर्ता जोड़कर ऐसी मानव श्रृंखला तैयार की कि ममता बनर्जी के पैरों तले जमीन खिसक गई। सुनील बंसल की ताकत शोर मचाने में नहीं, बल्कि चुपचाप बूथ-बूथ पर जीत हासिल करने में है। यही वजह है कि वे भाजपा के सबसे भरोसेमंद संगठनकर्ताओं में शुमार हैं। अब बंसल जी को उनके हनुमान के रूप में के के उपाध्याय का  मिलना और इस बार के परीक्षण में उत्तीर्ण होना नई कहानी लिखने को तैयार है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

खबरदार! यदि आप भी खेलते हैं ‘ऑनलाइन गेम्स’ तो आपके ऊपर भी है राडार

Spread the love

Thakurganj cattle slaughter case
Crime News homeslider

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था ए अहमद सौदागर Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा […]

Spread the love
Read More
Pakistan Army Operation
homeslider International

TTP के खिलाफ पाक सेना का बड़ा ऑपरेशन, खैबर पख्तूनख्वा में 10 आतंकी ढेर

Pakistan Army Operation : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह अभियान दक्षिण वजीरिस्तान और अपर दीर जिलों में चलाया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने शुक्रवार को इस ऑपरेशन की जानकारी दी। […]

Spread the love
Read More
Bihar homeslider

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर बवाल हो गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। […]

Spread the love
Read More