ईयू की विशेष दूत का भारत दौरा, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर

Untitled 21 copy

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र के लिए यूरोपीय संघ (EU) की विशेष दूत, मारिया कैस्टिलो फर्नांडीज भारत दौरे पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना है। फर्नांडीज ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। इस बैठक में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बातचीत में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक सहयोग जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। विशेष दूत के रूप में फर्नांडीज का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था के प्रति साझा प्रतिबद्धता के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साथ यूरोपीय संघ की भागीदारी को एक विश्वसनीय और दीर्घकालिक भागीदार के रूप में मजबूत करना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जॉर्ज और फर्नांडीज की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ईयू की विशेष दूत सुश्री मारिया कैस्टिलो फर्नांडीज का स्वागत किया और भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा की।

यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब भारत और यूरोपीय संघ अपने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को शीघ्र अंतिम रूप देने और उसे लागू करने की दिशा में सकारात्मक गति बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। जनवरी 2026 में भारत और ईयू ने अपनी पहली सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता केवल बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि परिचालन सहयोग (ऑपरेशनल को-ऑपरेशन) पर आधारित है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

International

UN में पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने किया मतदान

 शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की ‘प्रथम समिति’ (निरस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति) में भारत ने पाकिस्तान और बेलारूस द्वारा समर्थित पारंपरिक हथियारों के क्षेत्रीय नियंत्रण से जुड़े एक मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। केवल भारत और इजरायल ऐसे दो देश रहे, जिन्होंने इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ मतदान किया। भारत […]

Read More
International

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (CHOGM 2026) के कार्यकारी सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मंच पर देश की डिजिटल ताकत का लोहा मनवाया। बैठक के दौरान उन्होंने सुशासन और वित्तीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ (DPI) की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप […]

Read More
homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More