113 विधायकों के सहारे थलपति, विजय बोले- ‘हर टेस्ट के लिए तैयार’

तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय अब सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इसी बीच गुरुवार को राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय को लोक भवन बुलाकर सरकार गठन को लेकर सवाल किए।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने विजय से पूछा कि आखिर 118 के बहुमत के आंकड़े के मुकाबले 113 विधायकों के समर्थन के साथ वह स्थिर सरकार कैसे चला पाएंगे। इस दौरान राज्यपाल ने उन राजनीतिक दलों की सूची भी मांगी, जो TVK को बिना शर्त समर्थन देने के लिए तैयार हैं। बैठक के दौरान विजय ने साफ कहा कि उनकी पार्टी फ्लोर टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भरोसा जताया कि विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया जाएगा। खबरें यह भी हैं कि अगर सरकार बनाने का दावा खारिज होता है तो TVK कानूनी रास्ता भी अपना सकती है।

ये भी पढ़े

राम चरण की ‘पेड्डी’ पर आया बड़ा अपडेट, कहानी करेगी दर्शकों को इमोशनल

 

फिलहाल TVK के पास 108 सीटें हैं और बहुमत के लिए उसे 10 और विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस ने पांच सीटों के साथ समर्थन देने की इच्छा जताई है, लेकिन उसने बीजेपी से दूरी बनाए रखने की शर्त रखी है। वहीं विजय की नजर वाम दलों और VCK जैसी पार्टियों पर भी टिकी हुई है। यदि सभी दल साथ आते हैं तो आंकड़ा बहुमत से आगे निकल सकता है। हालांकि VCK फिलहाल DMK के साथ है, जबकि PMK का झुकाव बीजेपी की ओर माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

रेलवे भर्ती 2026 : 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

 

तमिलनाडु की राजनीति में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स भी तेज हो गई है। चर्चा है कि AIADMK के कुछ विधायक विजय के संपर्क में हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। हालांकि AIADMK नेतृत्व ने किसी भी गठबंधन की खबरों से इनकार किया है। अब सबकी नजर राज्यपाल के अगले फैसले पर टिकी हुई है। अगर विजय पर्याप्त समर्थन नहीं जुटा पाए तो राज्य में राजनीतिक संकट और गहरा सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

राम चरण की ‘पेड्डी’ पर आया बड़ा अपडेट, कहानी करेगी दर्शकों को इमोशनल

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका

लगातार शूटिंग के बीच बिगड़ी अक्षय कुमार की तबीयत, करानी पड़ी आंखों की सर्जरी

रेलवे भर्ती 2026 : 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Spread the love

2 thoughts on “113 विधायकों के सहारे थलपति, विजय बोले- ‘हर टेस्ट के लिए तैयार’

Comments are closed.

JPSC
homeslider National

13 साल में 12 सरकारी परीक्षाएं पास, फिर बना पेपर लीक सिंडिकेट का मास्टरमाइंड! जानिए कौन है अभय तिवारी

गारंटीड सरकारी नौकरी’ के नाम पर 40 लाख तक वसूलता था आरोपी, CID ने किया गिरफ्तार Abhay Tiwari Paper Leak Case: 13 साल में 12 सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास करने का दावा करने वाला एक सरकारी अधिकारी अब करोड़ों रुपये के कथित भर्ती घोटाले और पेपर लीक सिंडिकेट का मास्टरमाइंड निकला है। झारखंड पुलिस की […]

Spread the love
Read More
Delimitation Bill 2026
National Politics

राहुल-रिजिजू बैठक के बाद बढ़ी हलचल, संसद में अहम विधेयकों पर सहमति की कोशिश

Delimitation Bill 2026 :  संसद में लगातार जारी गतिरोध को खत्म करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच अहम बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में संसद के कामकाज को सुचारू करने और परिसीमन बिल को लेकर […]

Spread the love
Read More
IND vs SL
Sports

600वें टेस्ट के साथ टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 94 सालों में 38 कप्तानों ने संभाली कमान

IND vs SL:  भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट इतिहास के एक बेहद खास मुकाम पर पहुंचने जा रही है। श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत के लिए ऐतिहासिक होगा। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच टीम इंडिया का 600वां टेस्ट मुकाबला होगा। 15 अगस्त से […]

Spread the love
Read More