डीपफेक का शिकार बनीं इटली की प्रधानमंत्री, फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं मेलोनी

मेलोनी

रोम। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कथित अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर न सिर्फ इटली में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल मच गई है। हालांकि, मेलोनी ने इन तस्वीरों को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया डीपफेक करार दिया है।

सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) पर खुद इन तस्वीरों को साझा करते हुए स्पष्ट किया कि ये वास्तविक नहीं हैं। उन्होंने लिखा, “इन दिनों मेरी कई फर्जी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें AI की मदद से बनाया गया है। कुछ अतिवादी विरोधी इन्हें असली बताकर फैला रहे हैं। मुझे मानना पड़ेगा कि बनाने वालों ने इस मामले में मुझे बेहतर ही दिखाया है, लेकिन असली चिंता यह है कि लोग हमला करने और झूठ फैलाने के लिए किसी भी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

डीपफेक को बताया खतरनाक हथियार

प्रधानमंत्री ने डीपफेक तकनीक को गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि यह किसी को भी गुमराह, प्रभावित और निशाना बना सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह समस्या सिर्फ उनके तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति के लिए खतरा बन सकती है।

लोगों से की अपील

मेलोनी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि मैं अपना बचाव कर सकती हूं, लेकिन हर कोई ऐसा नहीं कर सकता। इसलिए एक नियम हमेशा याद रखें-विश्वास करने से पहले सत्यापित करें और शेयर करने से पहले सोचें। आज मेरे साथ हो रहा है, कल किसी और के साथ हो सकता है। यह घटना एक बार फिर डिजिटल युग में फेक कंटेंट और डीपफेक तकनीक के बढ़ते खतरे को उजागर करती है, जिस पर वैश्विक स्तर पर गंभीर बहस की जरूरत है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

वैभव को बस्ती और इंद्रविक्रम को गोरखपुर की मिली जिम्मेदारी

चार मण्डलायुक्त समेत कमिश्नर के कई पदों पर हेरफेर धींगरा बने आवास आयुक्त, बलकार पहुंचे UPSIDA UP IAS Transfer 2026 : उत्तर प्रदेश शासन से जुड़े एक महत्वपूर्ण आदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार मंडलायुक्तों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को […]

Spread the love
Read More
International

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान अब हमला नहीं चाहता

‘ईरान हमला नहीं चाहता, अब परमाणु समझौते पर फैसला लेने का समय’ वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव और संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और तेहरान भी वार्ता से पीछे नहीं हट रहा है। […]

Spread the love
Read More