चीन की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, कई लोग घायल

Untitled 2 copy

बीजिंग। चीन की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। यह हादसा हुनान प्रांत के लियुयांग शहर के गुआंडू टाउनशिप में स्थित एक आतिशबाजी निर्माण कारखाने में सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटनास्थल पर करीब 500 बचावकर्मी तैनात किए गए हैं, जो लगातार राहत कार्य में जुटे हैं। अधिकारियों ने पास के बारूद गोदामों से खतरे को देखते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच जारी है और कंपनी के जिम्मेदार लोगों पर नियंत्रणात्मक कार्रवाई की गई है।

रोबोट की मदद से चल रहा ऑपरेशन

बचाव अभियान के दौरान किसी अन्य हादसे को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। संभावित खतरों को कम करने के लिए छिड़काव और नमीकरण जैसे उपाय अपनाए गए हैं। साथ ही खोज और बचाव कार्य में मदद के लिए तीन रोबोट भी तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी चीन में आतिशबाजी फैक्ट्रियों में हादसे सामने आते रहे हैं, जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े होते रहे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

सोमवार की शाम कोल्हुई चौराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा

यकीनन…चार मई, दीदी गईः बंगाल को ‘लियारी’ बना गई

झारखंड हाई कोर्ट ने निजी भूमि मापी और सीमांकन करने से अंचल अधिकारियों को रोका

Spread the love

One thought on “चीन की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, कई लोग घायल”

Comments are closed.

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

वैभव को बस्ती और इंद्रविक्रम को गोरखपुर की मिली जिम्मेदारी

चार मण्डलायुक्त समेत कमिश्नर के कई पदों पर हेरफेर धींगरा बने आवास आयुक्त, बलकार पहुंचे UPSIDA UP IAS Transfer 2026 : उत्तर प्रदेश शासन से जुड़े एक महत्वपूर्ण आदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार मंडलायुक्तों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को […]

Spread the love
Read More
International

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान अब हमला नहीं चाहता

‘ईरान हमला नहीं चाहता, अब परमाणु समझौते पर फैसला लेने का समय’ वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव और संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और तेहरान भी वार्ता से पीछे नहीं हट रहा है। […]

Spread the love
Read More