भवानीपुर… ममता फुर्र जीत गए अधिकारी, हार गई ममता…जवाब दे गई जनता

Untitled 5 copy

नई दिल्ली। चार मई, दीदी गई। यह नारा बार-बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आलाकमान और स्थानीय नेता दोहराया करते थे। लेकिन उन्हें भी यह कतई पता नहीं रहा होगा कि भवानीपुर सीट से ममता फुर्र हो जाएंगी। वहां की जनता ने ममता को करारा जवाब दिया है। भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुवेंदु अधिकारी से 11 हजार तीन वोटों से हारी हैं। वहीं अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी जीते हैं। ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री रहते लगातार दो बार हराकर शुवेंदु अधिकारी ने इतिहास रच दिया है। ममता को साल 2021 में भी अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से हराया था। ममता बनर्जी को BJP के शुबेंदु अधिकारी से कुल 11,003 वोट कम मिले।

ये भी पढ़ें

ममता का मिथक टूटा, मुखर्जी का मंत्र लौटा: केसरिया हुआ बंगाल

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख (TMC) और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी राज्य की भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गयी हैं। उन्हें उनके निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15, 105 मतों से पराजित किया। इस सीट पर 20 चक्र तक मतों की गणना हुई। जब गणना शुरूआती दौर में थी तो अधिकारी ने बढ़त बना ली थी लेकिन जल्दी ही ममता ने 16 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली। लेकिन इसके बाद उनकी बढ़त गिरती चली गयी। एक बार फिर 17वें चक्र में अधिकारी ने बाजी पलट दी और करीब 550 वोटों से आगे हो गए। इसके बाद के तीनों चक्र में उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और आखिरकार सुश्री बनर्जी को 11 हजार तीन मतों से हरा दिया।

ये भी पढ़ें

थलपति की विजयः तमिलनाडु में पहली बार दोनों बड़ी पार्टियां हारीं

वहीं दिल्ली बीजेपी दफ्तर बंगाली वेशभूषा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जख्मों पर जमकर नमक लगाया। उन्होंने कहा- ‘मैं बंगाल के हर राजनीतिक दल से एक आग्रह भी करना चाहता हूं। बंगाल में बीते दशकों में राजनीतिक हिंसा की वजह से न जाने कितनी जिंदगियां बर्बाद हो चुकी हैं। मेरा स्पष्ट मानना है कि आज से बंगाल की जो चुनावी आदतें फैली हुई हैं, उसमें बदलाव आना चाहिए। आज जब भाजपा जीती है, बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए। भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिए। मेरी सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है, आइए हिंसा के इस अंत हीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करें। किसने किसे वोट दिया, किसे नहीं दिया, उससे ऊपर उठकर बंगाल की सेवा के लिए काम करें।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

National Rajasthan

सीकर की भूमिजा को PM मोदी का थैंक्स लेटर, भेजी थी हाथ से बनी राखी

Bhumija Jain: राजस्थान के सीकर की 11 वर्षीय भूमिजा जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कक्षा छठी में पढ़ने वाली भूमिजा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धन्यवाद पत्र मिला है। भूमिजा वर्ष 2021 से लगातार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनाई हुई राखी भेजती आ रही हैं। इस […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
National

विदेश सचिव मिसरी ने शुरू किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, दिलाई शपथ

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारतीय विदेश मंत्रालय में स्वच्छता और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने विदेश मंत्रालय मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू भवन (JNB) में आधिकारिक तौर पर ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित मंत्रालय के वरिष्ठ […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More