कपिल को लॉरेंस ग्रुप की चेतावनी, पहले गोलियां दागी, फिर डाला पोस्ट

कपिल शर्मा

लाइन पर आने की दे डाली धमकी, कहा- मानिए नहीं तो घर पर हो सकती है फायरिंग

नया लुक डेस्क

कनाडा। दुनिया में दूसरा पंजाब बन चुका कनाडा इन दिनों कई परेशानियों से झूल रहा है। पंजाबी कलाकार और भारत के बेहतरीन कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर चौथी पर गोली चली है। ‘धांय-धांय’ की आवाज सुनना अब उनके रेस्टोरेंट कर्मियों की आदत में शुमार हो गया है। हालांकि इस बार गोली चलने की जिम्मेदारी लॉरेंश विश्नोई के गुर्गों ने ली है। खबरों के मुताबिक रविवार देर रात 120 स्ट्रीट इलाके में स्थित उनके ‘कैप्स कैफे’ के पास चौथी बार फायरिंग हो गई आई। इस बार निशाना कपिल का कैफे नहीं, बल्कि उनके पड़ोस में स्थित ‘चाय सुट्टा बार’ रेस्टोरेंट था, जहां अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़े

दुनिया को झेलना पड़ सकता है अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट

 

घटना के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर ‘टायसन बिश्नोई जोरा सिद्ध’ नाम के एक व्यक्ति ने पोस्ट साझा कर इस घटना को कपिल शर्मा के लिए चेतावनी जारी की। पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला एक ‘संदेश’ है और कपिल को लाइन पर आ जाना चाहिए। अन्यथा एक दिन अनहोनी हो जाएगी। उनकी धमकी से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। खबरों के अनुसार चेतावनी में साफ कहा गया है कि अगर बात नहीं मानी गई तो अगला निशाना उनका ‘कैप्स कैफे’ और मुम्बई स्थित उनका घर भी हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। कपिल शर्मा की ओर से भी इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े

https://www.nayalook.com/2026/05/03/a-salute-to-the-tricolor-indias-heroes-script-history-in-andaman-and-nicobarnayalooknews/

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

दुनिया को झेलना पड़ सकता है अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट

Spread the love

Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More
sanchita ugale death case
Entertainment

क्या अंदर ही अंदर टूट रही थीं संचिता उगले? दोस्त के बयान ने खड़े किए कई सवाल

sanchita ugale death case : टीवी इंडस्ट्री की युवा अभिनेत्री संचिता उगले की मौत ने मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 22 वर्षीय अभिनेत्री ने 14 जून 2026 को मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस मामले की […]

Spread the love
Read More
Crime News

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती बहू को दी गई खौफनाक यातनाएं, ठाणे की कहानी सुन कांप उठेंगे

thane dowry harassment case : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शादी, जिसे दो परिवारों और दो लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता माना जाता है, वही एक महिला के लिए दर्द और प्रताड़ना का कारण बन गई। आरोप है कि […]

Spread the love
Read More