UN में बोला भारत-मध्य-पूर्व की सुरक्षा, स्थिरता में हमारी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी

Untitled 10 copy

शाश्वत तिवारी

न्यूयॉर्क। भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने के प्रयासों को संयुक्त राष्ट्र के मंच से ‘निंदनीय’ और ‘अस्वीकार्य’ करार दिया है। भारत ने दोहराया कि इन हमलों से समुद्री नौवहन की स्वतंत्रता बाधित हो रही है। इसके अलावा भारत ने मध्य-पूर्व क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए यह भी कहा कि मध्य-पूर्व की सुरक्षा एवं स्थिरता में हमारी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत योजना पटेल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में ‘मध्य-पूर्व की स्थिति’ पर भारत का पक्ष मजबूती से रखते हुए यह टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के दौरान विशेष तौर पर भारतीय नाविकों की जान जाने पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। पटेल ने किसी देश का नाम लेकर जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने ईरान की ओर इशारा करते हुए याद दिलाया कि भारत ने बहरीन द्वारा लाए गए एक परिषद प्रस्ताव का सह-प्रायोजन किया था, जिसमें तेहरान द्वारा अपने मध्य पूर्व के पड़ोसियों पर किए गए हमलों की ‘कड़ी शब्दों में’ निंदा की गई थी। उन्होंने कहा इस संदर्भ में यह उल्लेख करना आवश्यक है कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का सह-प्रायोजन किया था, जिसे 11 मार्च को अपनाया गया था।

ये भी पढ़ें

ईरान का ‘गुप्त हथियार’ का दावा: दुश्मनों को दिल का दौरा पड़ने की चेतावनी

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 29 अप्रैल को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पटेल के संबोधन की एक वीडियो क्लिप साझा की। इसमें भारतीय राजनयिक ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से निर्बाध जहाजरानी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत को उस क्षेत्र से महत्वपूर्ण संपर्क प्रदान करता है, जिसके साथ उसकी व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाएं भौगोलिक रूप से जुड़ी हुई हैं, जिसके अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर प्रभाव पड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी क्षेत्र में रहते और काम करते हैं और उनकी सुरक्षा एवं भलाई हमारे लिए एक प्रमुख प्राथमिकता है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा मध्य पूर्व हमारा निकटवर्ती पड़ोस है और इस क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता में हमारी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल, OBC बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार

Spread the love

S Jaishankar Mongolia Visit
International

जयशंकर की मंगोलिया यात्रा से मिलेगी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती

 शाश्वत तिवारी S Jaishankar Mongolia Visit : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह यात्रा दो देशों के दौरे का हिस्सा है, जिसके तहत वे कोरिया गणराज्य भी जाएंगे। उलानबटार पहुंचने पर मंगोलिया के स्टेट सेक्रेटरी मुंकतुशिग इल्खानाजाव ने उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर ने मंगोलिया की […]

Spread the love
Read More
Love Affair
Crime News homeslider

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है […]

Spread the love
Read More
Love Jihad
Crime News homeslider Uttar Pradesh

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Love Jihad ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला ने मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धोखे से शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]

Spread the love
Read More