GT vs RCB Match Analysis : पिच, फॉर्म और मौसम तय करेंगे मैच का रिजल्ट

GT vs RCB Match Analysis

GT vs RCB Match Analysis :  IPL  2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा, जहां फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखें तो मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। गुजरात टाइटंस का यह सीजन अब तक संतुलित रहा है। टीम ने 8 में से 4 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है। वहीं, Royal Challengers Bengaluru शानदार फॉर्म में नजर आई है और उसने 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं। ऐसे में आरसीबी के पास इस मैच को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने का सुनहरा मौका है।

ये भी पढ़े

IGI airport के बाद अब लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा बचा

 

अगर अहमदाबाद की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। काली मिट्टी की सतह होने के कारण गेंद थोड़ी रुककर आती है, जिससे स्पिनर्स को भी फायदा मिलता है। इस सीजन यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इससे साफ है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां खेले गए 18 टी20 मुकाबलों में 12 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है। औसत स्कोर करीब 180 रन के आसपास रहा है, जो इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बनाता है।

ये भी पढ़े

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली अचानक करवट, बारिश और ओलों से मिली गर्मी से राहत

मौसम की बात करें तो 30 अप्रैल को अहमदाबाद में गर्मी अपने चरम पर रहने वाली है। अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा। कुल मिलाकर यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

होर्मुज स्ट्रेट पर झुकने को तैयार नहीं ईरान, जानिए वजह

PSL 2026 में स्टीव स्मिथ का फूटा गुस्सा, ड्रेसिंग रूम VIDEO ने मचाई सनसनी

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More
Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More