दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

Untitled 1 copy

अलवर /राजस्थान। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया है।

ये भी पढ़ें

मोदी की त्रिस्तरीय रणनीति से 2027 में यूपी फतह की तैयारी

अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में कार बनी आग का गोला

पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब एक बजे पिलर नंबर 115/300 के पास हुआ, जब एक कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों से कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही मिनटों में वाहन आग का गोला बन गया। हादसे में मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं कार चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया। घायल चालक को पहले पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस और लक्ष्मणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 20 घायल

पुलिस कर रही मृतकों की पहचान

DSP कैलाश जिंदल और SHO नेकीराम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं SP सुधीर चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सभी की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच की जा रही है कि कार में आग कैसे लगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More