पहले यौन शोषण का आरोप, फिर एकाएक यू-टर्न, लेकिन अध्यक्ष को गंवानी पड़ी कुर्सी

WhatsApp Image 2026 04 29 at 12.45.58 PM

महोबा में भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने अपने ही अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

दो सदस्यीय टीम का प्रदेश अध्यक्ष ने किया गठन, अभी अंतरिम रिपोर्ट नहीं

 देवेंद्र मिश्र

बांदा। महिला मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर लगातार आक्रामक रवैया अपना रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब पार्टी के ही एक पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने अपने ही जिलाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप मढ़ डाले। उन्होंने कहा कि मोहन लाल कुशवाहा उपाध्यक्ष पद के बदले उसके साथ हमबिस्तर होना चाह रहे थे। ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं,

वीडियो देखें

 

तेजी से वायरल हो गईं। दीपाली का आरोप है कि उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद दिलाने के बदले अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी बात न मानने पर उन्हें पद से हटाने और पार्टी से बाहर करने की धमकी दी गई। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत भी दर्ज कराई है। बकौल दीपाली, जब उन्होंने पद के लिए बातचीत की, तो जिला अध्यक्ष ने उन्हें दिल्ली और लखनऊ साथ चलने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने अनुचित बताया। उनका आरोप है कि पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी उन पर दबाव बनाने की कोशिश की।

ये भी पढ़े

बंगाल चुनाव 2026 : दूसरे चरण में तेज वोटिंग, TMC vs BJP के बीच कांटे की टक्कर

 

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने के बावजूद उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति को झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी बात सार्वजनिक की। वहीं, जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है और आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। गौरतलब है कि दीपाली तिवारी पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने महोबा की राजनीति में हलचल मचा दी है। अब सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व की संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बंगाल चुनाव 2026 : दूसरे चरण में तेज वोटिंग, TMC vs BJP के बीच कांटे की टक्कर

Gold Price Down, Silver Shines : MCX बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच जानें आज का 24K गोल्ड रेट

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजन से मिले CM योगी, 15-15 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर हर जरूरतमंद के साथ Gorakhpur : आत्मिक संवेदना रखते हुए भरपूर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम दिवंगत दो अधिवक्ताओं, आलोक कुमार अस्थाना और संजय सिंह के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। दोनों अधिवक्ताओं की 6 सितंबर को आकाशीय बिजली की चपेट में आ […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

राज्यसभा में BSP की स्थिति होगी शून्य

यह इतिहास में पहली बार, अगले महीने होंगे 10 सीटों के चुनाव Lucknow: संसद से 25 नवम्बर, 2026 के बाद बहुजन समाज पार्टी का पत्ता एकदम साफ होने वाला है। लोकसभा में तो वैसे भी BSP का एक भी सांसद नहीं है, राज्यसभा में BSP के जरूर एक सदन रामजी लाल गौतम हैं, लेकिन 25 […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

UPI के नए फ्रेमवर्क को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, MDR पर जताई गई आपत्ति

New Delhi: UPI के जरिए होने वाले कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। केंद्र सरकार के नए UPI फ्रेमवर्क के खिलाफ याचिका दायर कर इसे चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि 2,000 रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट […]

Spread the love
Read More