Gold Silver Price Hike : आज बढ़े सोने-चांदी के दाम, प्रमुख शहरों में नया रेट जारी

2

Gold Silver Price Hike : आज के शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वायदा बाजार में निवेशकों की सक्रियता के चलते दोनों धातुओं के दाम में सुधार दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब 10:33 बजे सोने का भाव  5 जून 2026 डिलीवरी के लिए 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जो पिछले सत्र की तुलना में 0.01% की मामूली बढ़त दर्शाता है। वहीं चांदी की कीमत भी पीछे नहीं रही। 5 मई 2026 डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी का भाव 0.18% बढ़कर ₹2,45,065 प्रति किलोग्राम हो गया।

ये भी पढ़े

ईरान-रूस कूटनीति में बड़ा कदम: अब्बास अराघची पहुंचे मॉस्को, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे अहम मुलाकात

 

महानगरों में सोने का हाजिर भाव

देश के बड़े शहरों में आज सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,457 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹14,170 और 18 कैरेट सोना ₹11,587 प्रति ग्राम पर बना हुआ है।

मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे महानगरों में सोने के भाव लगभग समान हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹15,442 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,155 और 18 कैरेट सोना ₹11,582 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। दूसरी ओर चेन्नई में सोने की कीमतें अन्य शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹15,524, 22 कैरेट ₹14,230 और 18 कैरेट सोना ₹11,870 प्रति ग्राम तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़े

पश्चिम बंगाल: PM मोदी की रैली से पहले जगदल में तनाव, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, भारी पुलिस बल तैनात

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को शुरुआती गिरावट के बाद सोना फिर से मजबूत हुआ और 4,700 डॉलर प्रति औंस के स्तर के ऊपर पहुंच गया। यह तेजी मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कूटनीतिक गतिविधियों के चलते आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और संघर्ष कम करने के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा है। इससे बाजार में सकारात्मक संकेत मिले हैं।

हालांकि शुरुआत में गिरावट तब आई जब अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता को लेकर अनिश्चितता बढ़ी। हालांकि सोने में तेजी दिख रही है, लेकिन वैश्विक स्तर पर महंगाई और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रख सकते हैं, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता  हैं।

ये भी पढ़े

बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के कोच में लगी आग, कूदे यात्री

राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर बरसेगी शिव-पार्वती की कृपा

Spread the love

Trump vs Canada
Business homeslider International

पुल उद्घाटन से बाहर रखने पर भड़के ट्रंप, मुनाफे में 50% हिस्सेदारी का दावा

Trump vs Canada : अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव अब दोनों देशों की साझा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तक पहुंच गया है। हालिया विवाद की वजह बना गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज, जिसके उद्घाटन समारोह में अमेरिका को पहले आमंत्रित किया गया था, लेकिन बाद में कनाडा ने निमंत्रण वापस ले लिया। इस फैसले […]

Spread the love
Read More
Business

Adani Group ने खत्म की एयरलाइन लॉन्च की चर्चाएं, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

Adani Group : भारतीय विमानन क्षेत्र में अपनी एयरलाइन शुरू करने की अटकलों पर आखिरकार अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी गई नियामकीय फाइलिंग में कहा है कि फिलहाल कमर्शियल एयरलाइन कारोबार में उतरने की उसकी कोई योजना नहीं है। कंपनी ने हालिया मीडिया […]

Spread the love
Read More
invesment Post Office MIS
Business

15 लाख का एकमुश्त निवेश, हर महीने ₹9,250 की पक्की कमाई; जानिए पूरी स्कीम

 Post Office MIS :  अगर आप अपनी बचत को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहे और हर महीने तय आय भी मिलती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित स्मॉल सेविंग्स स्कीम है, जिसमें एक बार […]

Spread the love
Read More