DELHI IGI AIRPORT: स्विस एयर फ्लाइट का इंजन फेल, लगी आग, सभी 232 यात्री सुरक्षित

Untitled 9 copy 13
  • छह यात्रियों को लगी है छिटपुट चोट, स्थानीय अस्पताल में चल रहा है उनका इलाज
  • भारत में रुक नहीं रही हवाई जहाज दुर्घटनाएं, इससे पहले भी दहल चुका है देश

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुआ हादसा अभी लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था कि राजधानी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया। हालांकि क्रू मेम्बर और एयरपोर्ट प्रशासन से उस मामले को संभाल लिया और किसी के जान-माल जाने की खबर नहीं मिली। स्विटजरलैंड के ज्युरिख जा रही SWR146 फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। खबरों के अनुसार उड़ान भरते समय विमान का इंजन फेल हो गया, जिसके बाद हालात गंभीर हो गए। अभी कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य की राजधानी अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया की एक फ्लाइट AI-171 कुछ ही दूर उड़कर एक मेडिकल कॉलेज पर गिर गई थी। हादसा इतना भयानक था कि जहाज में बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। उसमें गुजरात पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल थे। इस घटना (12 जून) में डेढ़ दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों की भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देश में लगातार कुछ न कुछ गड़बड़ियां आए दिन सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़े

बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के कोच में लगी आग, कूदे यात्री

चश्मदीदों के अनुसार विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया, जबकि दाईं तरफ लैंडिंग गियर के पास आग लगने की खबर सामने आई। हालात को देखते हुए तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रनवे 28 को काफी देर तक बंद रखना पड़ा, जिससे अन्य उड़ानों पर भी असर पड़ा। हालांकि, सबसे राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इमरजेंसी स्लाइड्स का इस्तेमाल कर 232 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर को जल्दी और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। अथारिटी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि छह यात्रियों का इलाज चल रहा है बाकी के सभी सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों और क्रू को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ऐसे यात्री जो स्लाइड का इस्तेमाल नहीं कर पाए, उनके लिए सीढ़ियों की व्यवस्था की गई थी। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के दो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए थे। एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और आग को फैलने से रोक लिया। समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इंजन फेल होने की असली वजह क्या थी।

ये भी पढ़े

कोलंबिया : बस पर भीषण बम विस्फोट, 14 के परखच्चे उड़े

भारत के प्रमुख विमान हादसे: अहमदाबाद क्रैश के बाद फिर चर्चा में इतिहास

हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर एक और घटना सामने आई थी, जब अकासा एयर और स्पाइसजेट के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए थे। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एयरपोर्ट सुरक्षा और विमानन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एयर इंडिया फ्लाइट AI171 (2025)- अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही इस फ्लाइट में 242 लोग सवार थे। उड़ान भरने के तुरंत बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर एयर सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344 दुर्घटनाः कोरोना काल में 7 अगस्त 2020 को कोझिकोड एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच विमान रनवे से फिसलकर घाटी में गिर गया। 21 लोगों की मौत हुई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 दुर्घटनाः मंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से आगे निकलकर खाई में गिरा और आग लग गई। 158 लोगों की जान गई।

ये भी पढ़े

भारतीय राजनीति: राघव का घातक वार और सात सांसदों की बगावत से डगमगाया ‘AAP’ का राज्यसभा किला

एलायंस एयर फ्लाइट 7412 दुर्घटनाः पटना में यह विमान घनी आबादी वाले इलाके में गिरा। कुल 60 लोगों की मौत हुई, जिनमें जमीन पर मौजूद लोग भी शामिल थे।

चरखी दादरी मिड-एयर टक्करः चरखी दादरी के पास दो विमानों की हवा में टक्कर हो गई-एक सउदीया और दूसरा कजाकिस्तान एयरलाइंस का। इस हादसे में 349 लोगों की मौत हुई।

इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 605 दुर्घटनाः बेंगलुरु में लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से पहले जमीन से टकरा गया। 92 लोगों की मौत हुई।

ये भी पढ़े

कानपुर : “पिता मेरे शव को हाथ न लगाएं”, अपमान ने ले ली प्रियांशु की जान

इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 113 दुर्घटनाः खराब विजिबिलिटी में अहमदाबाद में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 133 लोगों की मौत हुई।

एयर इंडिया फ्लाइट 855 दुर्घटनाः मुंबई से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान अरब सागर में गिर गया। सभी 213 लोगों की मौत हो गई। तुम्हें मेरी याद आती है कि नहीं… एक बार नहीं कई बारदिल्ली के पास खराब मौसम में विमान हाई-टेंशन तारों से टकरा गया। 48 लोगों की जान गई।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगा लाभ

मेष : आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। वृषभ  : आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम […]

Spread the love
Read More
SDRF
Crime News

चिनहट: नहाने गए तेज बहाव में बह गया मासूम, दूसरे दिन भी नहीं मिला

SDRF टीम के साथ पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सनी का पता नहीं लगा ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव से कुछ दूरी पर स्थित इंदिरा नहर की शाखा खारजा में नहाते समय 13 वर्षीय मासूम छात्र सनी कुमार बह गया। तेज बहाव के चलते वह गहराई में समा गया। […]

Spread the love
Read More
Mohanlalganj rape case
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

बहला-फुसलाकर होटल ले गई महिला, आरोपी ने किया दुष्कर्म सनसनीखेज मामले का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Mohanlalganj rape case : मोहनलालगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर PGI क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म के मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को दो […]

Spread the love
Read More