बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के कोच में लगी आग, कूदे यात्री

Untitled 8 copy 11
  • स्टेशन पर पहुंचते समय हुई घटना, बड़ा हादसा टला
  • चारमीनार एक्सप्रेस में आग: समय रहते रोकी गई ट्रेन

नया लुक ब्यूरो

हैदराबाद। तेलंगाना में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई। यह घटना यादाद्री भुवनगिरी ज़िला में स्थित अलेर रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। कोच में आग और धुंआ देख ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री कोच से कूदने लगे। इसके चक्कर में कई लोगों को छोटी-मोटी चोटें आई हैं। हालांकि इस बड़ी घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ट्रेन के स्लीपर-5 (S-5) कोच में लगी। कोच में पसर चुके धुएं को देखकर यात्रियों में घबराहट फैल गई। लोग जान बचाने के लिए जल्दी-जल्दी ट्रेन से नीचे उतरने लगे। स्थिति को भांपते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत ट्रेन को स्टेशन के पास रोक दिया। खबरों के मुताबिक जहां पहले धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की लपटें नजर आने लगीं। आग के फैलने से पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना के कारण इस रूट पर रेल सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं।

ये भी पढ़े

कानपुर : “पिता मेरे शव को हाथ न लगाएं”, अपमान ने ले ली प्रियांशु की जान

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और स्थानीय राहत दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि रेलवे ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

भारतीय राजनीति: राघव का घातक वार और सात सांसदों की बगावत से डगमगाया ‘AAP’ का राज्यसभा किला

ये भी पढ़े

कोलंबिया : बस पर भीषण बम विस्फोट, 14 के परखच्चे उड़े

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगा लाभ

मेष : आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। वृषभ  : आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम […]

Spread the love
Read More
SDRF
Crime News

चिनहट: नहाने गए तेज बहाव में बह गया मासूम, दूसरे दिन भी नहीं मिला

SDRF टीम के साथ पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सनी का पता नहीं लगा ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव से कुछ दूरी पर स्थित इंदिरा नहर की शाखा खारजा में नहाते समय 13 वर्षीय मासूम छात्र सनी कुमार बह गया। तेज बहाव के चलते वह गहराई में समा गया। […]

Spread the love
Read More
Mohanlalganj rape case
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

बहला-फुसलाकर होटल ले गई महिला, आरोपी ने किया दुष्कर्म सनसनीखेज मामले का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Mohanlalganj rape case : मोहनलालगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर PGI क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म के मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को दो […]

Spread the love
Read More