IPL betting racket kanpur : IPL में सट्टा, पुलिस ने लगाया बट्टा

WhatsApp Image 2026 04 22 at 4.50.30 PM 1

कानपुर का हाल हो गया बेहाल, सट्टे के खेल में पांच गिरफ्तार

IPL: ऑनलाइन सट्टे का नया खेल शुरू, कानपुर में पांच धराए, करीब चार करोड़ जब्त

IPL betting racket kanpur : IPL के रोमांच के बीच कानपुर में चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई फजलगंज थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और करोड़ों रुपये की नकदी बरामद हुई।  पूरा मामला तब सामने आया जब पुलिस को सूचना मिली कि गोविंद नगर पुल के नीचे एक सफेद कार में कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए IPL मैचों पर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने किदवई नगर में एक किराए के मकान का पता बताया।

ये भी पढ़े

MSRTC Brand Ambassador: रितेश देशमुख की नई जिम्मेदारी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जहां से पूरा सट्टा नेटवर्क चल रहा था। पुलिस ने वहां छापा मारकर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स के जरिए सट्टा खिलवाता था और लोगों से पैसे इकट्ठा करता था। पूरे नेटवर्क का संचालन गुजरात से जुड़े लोगों द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी में पुलिस ने 3.91 करोड़ रुपये नकद, मोबाइल फोन, करेंसी काउंटिंग मशीन और एक कार बरामद की। इसके अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए।

ये भी पढ़े

RBI new auto debit rules 2026 : ऑटो डेबिट सिस्टम में बड़ा बदलाव: RBI ने ग्राहकों को दी नई सुरक्षा

 

इस रैकेट का मास्टरमाइंड मनीष उर्फ प्रोफेसर बताया जा रहा है, जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। साथ ही आयकर विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस कमिश्नर ने टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Crime News

महानगर में महिला की सिर पर वारकर बेरहमी से हत्या

लखनऊ में तैनात मुख्य आरक्षी पति हिमांशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, सिर पर लोहे की राड से किए कई वार आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में, पूछताछ जारी पेपर मिल कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट […]

Read More
Crime News

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में महिलाओं और किशोरियों की अस्मत से खिलवाड़ की घटनाएं थम नहीं रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक 50 वर्षीय वहशी ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और […]

Read More
Crime News

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

नया लुक ब्यूरो, रांची/रामगढ़ रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी […]

Read More