अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना

  अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना  खरीदारों  को राहत दी है। आमतौर पर इस शुभ अवसर के आसपास सोने के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार बाजार का रुख थोड़ा अलग नजर आ रहा है। देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमी दर्ज की गई है, जिससे निवेश और खरीदारी करने वालों के लिए यह अच्छा मौका बन गया है। 18 अप्रैल की सुबह के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,54,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह लगभग 1,54,190 रुपये के आसपास दर्ज की गई। दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव थोड़ा ज्यादा रहा, जो करीब 1,55,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा।

ये भी पढ़े

कॉफी सिर्फ नींद भगाने के लिए नहीं, जानिए इसके छुपे हुए हेल्थ बेनिफिट्स

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अगर 22 कैरेट सोने की बात करें, तो दिल्ली में इसका भाव लगभग 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह करीब 1,41,340 रुपये के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत दिल्ली में करीब 1,15,755 रुपये और मुंबई-कोलकाता में लगभग 1,15,642 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में लगभग 1,600 रुपये की कमी दर्ज की गई थी। वहीं, चांदी के दाम में करीब 5,700 रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद इसका भाव लगभग 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

ये भी पढ़े

अलसी का पानी: वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक, जानें इसके जबरदस्त फायदे

40 साल की महिला की बोल्ड रील पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मणिपुर के बहाने नया रास्ता तलाशता विपक्ष

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी और वैश्विक स्तर पर तनाव में कमी के कारण यह गिरावट देखने को मिली है। खासतौर पर मध्य-पूर्व में हालात थोड़े सामान्य होने से निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश से हटकर अन्य विकल्पों की ओर गया है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में यह गिरावट खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है।

Business Economy

छोटे कारोबारियों को बड़ा तोहफा, MSMEs के लिए मोदी सरकार की पहल

MSMEs के लिए ‘कॉर्पोरेट मित्र’ पहल शुरू New Delhi: देश के छोटे कारोबारियों और MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम पहल शुरू की है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने ‘कॉर्पोरेट मित्र’ कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई के लिए कारोबारी और नियामकीय अनुपालन यानी कंप्लायंस की […]

Read More
Business homeslider

Apple की Tracking Policy पर बड़ा केस, 2.7 अरब डॉलर के मुकदमे से बढ़ी मुश्किलें

Apple की Tracking Policy पर बड़ा विवाद, 2.7 अरब डॉलर का मुकदमा; जानिए क्या है पूरा मामला Apple Tracking Case : टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple की प्राइवेसी और ऐप ट्रैकिंग नीति को लेकर ब्रिटेन में बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी के खिलाफ करीब £2 बिलियन यानी 2.7 अरब डॉलर के हर्जाने का दावा […]

Read More
navbharatlive
Business homeslider

आज का सोना-चांदी भाव: सोने की कीमत में गिरावट, जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को वायदा बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोने के भाव में नरमी आई। बाजार में निवेशकों की नजर अमेरिका […]

Read More