पड़ोसी प्रथमः भारत के सहयोग से भूटान में दो प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

Untitled 7 copy 12

शाश्वत तिवारी

भूटान थिम्पू। भारत के सहयोग से भूटान के गेदू कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (GCBS) में 15 अप्रैल को एक नए अकादमिक ब्लॉक का शिलान्यास किया गया। यह परियोजना भारत और भूटान के बीच मजबूत विकास साझेदारी का एक हिस्सा है। इस नए ब्लॉक का निर्माण कॉलेज की बुनियादी ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने और छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए किया गया है।भूटान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा आज गेदू कॉलेज ऑफ़ बिज़नेस स्टडीज़ में एक नए एकेडमिक ब्लॉक के शिलान्यास समारोह में राजदूत शामिल हुए। पिछले एक दशक में जीसीबीएस को हॉस्टल, लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर बनाने, बड़े पैमाने पर मरम्मत और क्षमता-निर्माण में भारत से मिले सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, यह नई सुविधा भूटान में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विकास में भारत-भूटान सहयोग को और बढ़ाएगी।

भूटान के चुखा जिले में स्थित गेदू कॉलेज भारत और भूटान के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और शैक्षिक सहयोग का एक प्रमुख प्रतीक है। इससे पहले भी भारत-भूटान विकास साझेदारी के तहत इस कॉलेज में लगभग 200 छात्रों के लिए दो गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक का निर्माण किया गया था, जिनका उद्घाटन दिसंबर 2022 में हुआ था। भारत सरकार ने पिछले एक दशक में कॉलेज परिसर के भीतर छात्रावासों, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र के निर्माण में महत्वपूर्ण वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की है।

भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भूटान की निरंतर मदद करता रहा है। इस बानगी यहां भारत की मदद से एक और प्रोजेक्ट के शिलान्यास से देखी जा सकती है। दरअसल इसी दिन भूटान के युसिपांग में नेशनल सेंटर फ़ॉर हाइड्रोलॉजी एंड मीटियोरोलॉजी (NCHM) के नए मुख्यालय और वैज्ञानिक सुविधाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिसकी स्थापना में भी भारतीय सहयोग शामिल है। समारोह में भारत की ओर से मिशन के उप प्रमुख (DCM) अनिकेत मांडवगने और भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव डॉ. जे. अरविंद भी उपस्थित थे। यह केंद्र राष्ट्रीय मौसम और बाढ़ चेतावनी केंद्र (NWFWC) के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के खतरों से सुरक्षा के लिए सटीक जानकारी और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत करना है। भारतीय दूतावास ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, भारत की ‘प्रोजेक्ट सहायता’ के जरिए समर्थित यह परियोजना, ‘शीघ्र चेतावनी प्रणालियों’ और ‘जलवायु अनुकूलन क्षमता’ को मज़बूत करने में योगदान देगी। यह लोगों के जीवन की सुरक्षा करने और एक टिकाऊ भविष्य के निर्माण की दिशा में भारत-भूटान के संयुक्त प्रयासों को दर्शाता है।

READ MORE

ईरान पर UAE के सीक्रेट अटैक का दावा, वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट से मचा हड़कंप

कौशांबी में अनोखी शादी की रस्म, दूल्हे को फूलों की माला नहीं पहनाया गया हेलमेट

 


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

New Delhi
homeslider Politics

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किये। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Vrindavan
homeslider Religion

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

जानिए प्रेम और करुणा से जुड़ी यह भावुक कथा Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इन कथाओं में प्रेम, समर्पण और करुणा की ऐसी भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो भक्तों को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा राधा रानी के […]

Spread the love
Read More