Israel–US–Iran War: अमेरिकी नाकाबंदी के बीच ईरान के तीन जहाजों ने होर्मुज पार किया, बढ़ा तनाव

Untitled 3 copy 21

Israel–US–Iran War

नया लुक डेस्क 

ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद ईरानी बंदरगाहों से कम से कम तीन जहाजों ने रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस दावे के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद बुधवार को तेहरान में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के अन्य विवरण का इंतजार है।

ट्रंप ने पीएम मोदी से मांगी मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर करीब 40 मिनट बातचीत की। बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित बनाए रखने और मिडिल ईस्ट में शांति बहाली पर चर्चा हुई। पाकिस्तान की मध्यस्थता विफल रहने के बाद अब अमेरिका भारत से उम्मीदें लगाए बैठा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का दावा है कि ईरान से जुड़े सभी व्यापारिक मार्गों को 36 घंटे के भीतर लगभग पूरी तरह रोक दिया गया है। इसके लिए अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात किए गए हैं, जो ईरानी बंदरगाहों की कड़ी निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

H-1B वीज़ा पर सख्ती के संकेत: जेडी वेंस का बयान, अप्रत्यक्ष तौर पर पत्नी उषा को दी नसीहत

मुरादाबाद में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से मिली गर्मी से राहत

चीन को चेतावनी

अमेरिकी वित्त मंत्री ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि बीजिंग अब ईरान से तेल हासिल नहीं कर पाएगा। यह बयान वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी असर डाल सकता है।

इस बीच इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष थमता नहीं दिख रहा। इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले का दावा किया है। अमेरिका में इजरायल के राजदूत ने कहा कि लेबनान को ईरान और हिजबुल्लाह से पूरी तरह अलग होना होगा।

ईरान में आम लोग भी सेना के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। तेहरान में सुबह 4 बजे से ही लोग नारेबाजी करते दिखे, जो अमेरिकी और इजरायली दबाव के खिलाफ एकजुटता का संकेत है। तनाव के बीच उम्मीद की एक किरण भी है।

ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता 16 अप्रैल को होने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध “समाप्त होने के कगार पर” है, हालांकि जमीनी हालात इससे उलट नजर आ रहे हैं।

Spread the love

Online Fraud
Crime News homeslider

90 प्रतिशत डिस्काउंट के नाम पर 24 घंटे हो रही ऑनलाइन ठगी

शाश्वत तिवारी Online Fraud देशभर में टेलीग्राम के माध्यम से चल रहे कथित “मेगा डील” और “लूट ऑफर” चैनलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में महंगे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और ब्रांडेड उत्पाद 70 प्रतिशतसे 99 प्रतिशत तक की छूट पर दिखाए जा रहे हैं। कई मामलों […]

Spread the love
Read More
Bashir Badr Biography
Analysis homeslider Litreture

अकादमिक विश्व में मात्र दो नक्षत्र

पंडित विद्यानिवास मिश्र और बशीर बद्र अपनी ही रचनाओं को को पाठ्यक्रम में पढ़ कर प्राप्त किए डिग्री Bashir Badr Biography : अकादमिक विश्व में ऐसे केवल दो नाम हैं। विश्व के साहित्य के इतिहास में ऐसा अन्यत्र कोई उदाहरण नहीं। एक हैं पंडित विद्यानिवास मिश्र। जब उच्च शिक्षा में पहुंचे तो उनकी खुद की […]

Spread the love
Read More
Fashion
homeslider Life Style Lifestyle

राम, कृष्ण की तरह सांवला रूप बनाकर सुंदर बनने की यहां है होड़, जानें पूरा मामला

Fashion भारत जैसे देशों में जहां गोरेपन को अक्सर सुंदरता की कथित पहचान माना जाता है, वहीं पश्चिमी देशों में अब इसका उल्टा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों में लोग अपनी प्राकृतिक गोरी त्वचा को बदलकर सांवला या “ब्रॉन्ज ग्लो” लुक पाने के लिए टैनिंग पर भारी खर्च […]

Spread the love
Read More