दिल्ली से UP-बिहार तक चढ़ेगा पारा, आठ राज्यों में लू का अलर्ट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी की SOP

Untitled 4 copy 18

नई दिल्ली। देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में तीन से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अप्रैल के मध्य में ही कई शहरों का तापमान 40°C के पार पहुंचने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में 17 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41°C तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

ईरान-US तनाव: होर्मुज में बढ़ा संकट, ट्रंप की धमकियों के बीच कूटनीतिक हलचल तेज

मुख्य बिल्डिंग में बैठेंगे भूपेंद्र, बाकी मंत्रियों को बापू भवन में स्थान

इन आठ राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 से 16 अप्रैल के बीच कई राज्यों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु। पिछले 24 घंटों में देश में सबसे अधिक तापमान महाराष्ट्र के अकोला में 43.1°C दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र सरकार की नई SOP

गर्मी से बचाव के लिए महाराष्ट्र सरकार ने निर्माण और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष SOP जारी की है।

  • दोपहर 12 बजे से चार बजे तक काम रोकने के निर्देश,
  • काम के घंटे सुबह और शाम निर्धारित करने की सलाह,
  • कार्यस्थल पर छाया और पानी की अनिवार्य व्यवस्था,

जहां एक तरफ उत्तर भारत तप रहा है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में राहत की उम्मीद है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Spread the love

National

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने खोला खजाना

Assam Flood Relief : असम के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस आपदा के बीच रिलायंस फाउंडेशन ने राहत और बचाव अभियान शुरू करते हुए प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने का फैसला किया है। फाउंडेशन के अनुसार, शिवसागर और चराइदेव जिलों के कम […]

Spread the love
Read More
Supreme Court
Education National

NEET-UG पेपर लीक विवाद: छात्रों के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने का दिया आदेश

NEET-UG 2026 प्रदर्शन मामला NEET-UG Protest: पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम सुनवाई की। कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और कई राज्यों से जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि फिलहाल प्रदर्शन करने वाले छात्रों के […]

Spread the love
Read More
India-US Defense Partnership
homeslider International

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

India-US Defense Partnership :  भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। रक्षा सहयोग से लेकर परमाणु ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तक दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। अमेरिकी विदेश विभाग के असिस्टेंट सेक्रेटरी एस. पॉल कपूर ने […]

Spread the love
Read More