गुजरात टाइटंस की शानदार जीत: लखनऊ को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज

Untitled 10 copy 2

गुजरात टाइटंस की शानदार जीत:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने 165 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

लखनऊ की पारी रही साधारण

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एडन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रनों का योगदान दिया। गुजरात की ओर से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। अशोक शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

गिल-बटलर की साझेदारी ने पलटा मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी  टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई।

सुदर्शन के आउट होने के बाद गिल को जोस बटलर का साथ मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर मैच पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया। शुभमन गिल ने 56 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें

आशा भोसले का सुर हुआ मौन, देश भर में शोक का हुआ वातावरण

नीरज चोपड़ा की 275 दिन बाद धमाकेदार वापसी: दोहा डायमंड लीग में दिखेगा जलवा

लखनऊ की गेंदबाजी रही फीकी

लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

Spread the love

Abhishek Sharma
homeslider Sports

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

Abhishek Sharma भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें और अंतिम T20 मुकाबले में टीम इंडिया को 56 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास में खास मुकाम दिला दिया। 53वां […]

Spread the love
Read More
Sarvesh Kushare
Sports

मोनाको डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे तीसरे स्थान पर

पूर्व ओलंपिक हाई जंप चैंपियन को हराया Sarvesh Kushare :  भारतीय एथलीट सर्वेश कुशारे ने अपने पदार्पण मुकाबले में शुक्रवार को मोनाको डायमंड लीग 2026 में पुरुषों की हाई जंप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस नतीजे के साथ सर्वेश कुशारे डायमंड लीग एथलेटिक्स मीट में टॉप 3 में जगह […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG
Sports

भारत को हरा इंग्लैंड बन सकती है T-20 की सरताज

आज पांचवां मैच, रोज बाउल में इंडिया अब तक नहीं हारी IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T -20 सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला […]

Spread the love
Read More