होर्मुज पार कर आया ‘ग्रीन आशा’, 15,400 टन LPG से देश को मिलेगी राहत

7477523d 31ea 454f b11d bcb04ce3f601 copy
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, LPG टैंकर नवी मुंबई पहुंचा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 15,400 टन LPG लेकर भारतीय ध्वज वाला टैंकर ‘ग्रीन आशा’ नवी मुंबई पहुंच गया है। यह टैंकर 6 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से रवाना हुआ था और सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचा। जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (JNPA) ने गुरुवार को इस जहाज के आगमन की पुष्टि करते हुए उसका स्वागत किया। प्राधिकरण के अनुसार, मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि ईरान में संघर्ष शुरू होने के बाद यह पहला LPG  टैंकर है, जो इस मार्ग से होकर जेएनपीए तक पहुंचा है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान सीजफायर: पाक की कूटनीतिक जीत, ‘विश्व गुरु’ पर उठे सवाल

जेएनपीए ने अपने बयान में कहा कि “ग्रीन आशा” ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया और BPCL-IOCL द्वारा संचालित तरल बर्थ पर लंगर डाला। जहाज, उसका माल और चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके साथ ही ‘ग्रीन सानवी’ नाम का एक और टैंकर, जो छह अप्रैल को ही होर्मुज से गुजरा था, पहले ही भारत पहुंच चुका है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध के चलते ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग पर कड़े नियंत्रण लगाए हैं। हालांकि, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिन्हें यहां से गुजरने की अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें

बंगाल की अस्मिता को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाना चाहती हैं ममता

मिशन यूरोप: जयशंकर की साइप्रस यात्रा और भारत-ईयू की बढ़ती कूटनीतिक नजदीकी

ऑनलाइन स्कैम से बचना है तो पहचानें असली और नकली वेबसाइट का फर्क

नवी मुंबई स्थित JNPT (न्हावा शेवा बंदरगाह) देश के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में अहम भूमिका निभाता है। पश्चिम एशिया के हालातों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन भारत सरकार वैकल्पिक स्रोतों से तेल और गैस की आपूर्ति बनाए रखने में जुटी हुई है। इस टैंकर के आगमन से देश में घरेलू गैस की सप्लाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत

Horoscope मेष : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति […]

Read More
International

46 सदस्यीय दल के साथ थाईलैंड की राजदूत कड़ी सुरक्षा के बीच नेपाल रवाना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर के रास्ते से शुक्रवार की दोपहर थाईलैंड की राजदूत चंतिफा फुत्राकुल और थाईलैंड साम्राज्य के अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना हुए। तीन वाहनों से दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सोनौली पहुंचे इस राजनयिक दल की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा […]

Read More
Education homeslider

UPPSC PCS 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

UPPSC PCS Mains Exam  :  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PCS प्रारंभिक परीक्षा के पहले घोषित परिणाम को रद्द करते हुए आयोग को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले […]

Read More