खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

Untitled 3 copy 6

10 दिनों से जारी भारी बारिश ने मचाई तबाही

पेशावर। खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते 10 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने रविवार को जारी रिपोर्ट में दी। PDMA के मुताबिक, 25 मार्च से शुरू हुए बारिश के इस दौर में जान गंवाने वालों में 23 बच्चे, 17 पुरुष और पाँच महिलाएं शामिल हैं। वहीं घायलों में 45 पुरुष, 16 महिलाएं और 44 बच्चे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में मकानों की छतें और दीवारें ढह गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का करेंगे खुलासा

सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त, कई पूरी तरह तबाह

रिपोर्ट के अनुसार, कुल 442 घर प्रभावित हुए हैं। इनमें से 382 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 60 घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। यह नुकसान प्रांत के दो दर्जन से अधिक जिलों में फैला हुआ है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। PDMA, रेस्क्यू 1122, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियां मिलकर प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें

Iran-US War  तेहरान में भीषण बमबारी, रिहायशी इमारत पर हमला 13 की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी भी बनी निशाना

नौ अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट

PDMA के महानिदेशक ने चेतावनी दी है कि नौ अप्रैल तक प्रांत के कई इलाकों में फिर से तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More