शार्ट सर्किट से भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Untitled 12 copy

शार्ट सर्किट  संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में हादसा, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा स्थित समय माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग पहले एक पेड़ में भड़की और तेज हवा के चलते देखते ही देखते आसपास के खेतों तक फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते करीब 35 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि दमकल की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। इस अग्निकांड में महुली ब्राह्मण मोहल्ला के कई किसानों की फसलें जल गईं। प्रभावित किसानों में खगेन्द्र मिश्र, योगेन्द्र, गोबिंद, नरसिंह, प्रसिद्ध, पुरूषोत्तम, श्रवण, राम निवास मिश्र, रविन्द्र मिश्र, चंद्र देव मिश्र, पंतजलि दूबे, कृष्ण चन्द्र उर्फ केसी यादव, कमलनारायण दूबे, बाल मुकुंद दूबे, भकालू मिश्र, हरिश्चंद्र चौरसिया, फूलचंद चौरसिया, पुन्नवासी हरिजन, चंद्रिका यादव, श्रीपत, यशोदा नंद, वाचस्पति द्विवेदी, बृहस्पति द्विवेदी और रेहन पर खेत लिए राम बक्श शामिल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया था। सीमित संसाधनों के बावजूद लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। किसानों का कहना है कि इस आग में उनका एक भी दाना नहीं बचा और उनकी सालभर की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो गई।

READ MORE

गुरुग्राम से नैनीताल का सफर अब होगा और भी आसान

यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 

Spread the love

Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: करीब साल के युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी

एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने पड़ा मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Spread the love
Read More