RCB vs CSK: बेंगलुरु में महामुकाबला, आंकड़ों में चेन्नई भारी लेकिन फॉर्म में RCB का दम

WhatsApp Image 2026 04 05 at 11.10.32 AM

RCB vs CSK:   इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। बेंगलुरु के मैदान पर होने वाला यह मुकाबला हमेशा की तरह हाई-वोल्टेज जंग में बदलने वाला है।

डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की है और अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत दर्ज की। अब टीम अपने दूसरे मैच में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।

वहीं, पाँच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक का सफर मुश्किल भरा रहा है। टीम लगातार दो मुकाबले हार चुकी है और खासतौर पर गेंदबाजी विभाग उसकी सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। ऐसे में बेंगलुरु में RCB को हराना CSK के लिए आसान नहीं होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप की तैयारी में बांग्लादेश का बड़ा फैसला, कप्तानी में स्थिरता पर जोर

हेड-टू-हेड में CSK का दबदबा

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 जीत मिली है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

आंकड़े बताते हैं कि इस राइवलरी में CSK का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, हाल के मुकाबलों में तस्वीर बदली है। पिछले पाँच मैचों में RCB ने तीन जीत दर्ज कर CSK को कड़ी टक्कर दी है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी मुकाबला काफी करीबी रहा है, जहां RCB ने छह और CSK ने पाँच मैच जीते हैं।

ये भी पढ़ें

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट का साहसिक रेस्क्यू, गोलीबारी के बीच ऑपरेशन सफल

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, रसिख डार समेत अन्य खिलाड़ी।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, शिवम दुबे, खलील अहमद, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, संजू सैमसन समेत अन्य खिलाड़ी।

ये भी पढ़ें

जनसंख्या परिवर्तन का टाइम बम, आजादी से अब तक का सच

READ MORE

गुरुग्राम से नैनीताल का सफर अब होगा और भी आसान

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी, छात्रों को सरकार ने दिया भरोसा

Spread the love

Kashi
Sports Uncategorized

भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

Kashi: नागोया,जापान में आयोजित खेल कुंभ में कुश्ती में भारत के सुजीत ने 65 किलो भार में देश का परचम लहराया है। जापान में तिरंगा सातवें आसमान तक ,राष्ट्र गान जन गण मन का बजना भावुक कर देने वाला यादगार पल रहा। यहीं से भारतीय कुश्ती ने अब एक नए आयाम और अध्याय की शुरुआत […]

Spread the love
Read More
Sports

वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? वेस्टइंडीज के खिलाफ किसे बाहर करेंगे श्रेयस अय्यर

Lucknow: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, छह अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब T20 सीरीज पर है। हालांकि, पहले मुकाबले से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच […]

Spread the love
Read More
Asian Games 2026
Sports

Asian Games 2026: भारत ने मलेशिया को हराकर पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को पाँच-एक से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में अपना पांचवां हॉकी गोल्ड मेडल जीता और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। […]

Spread the love
Read More