किस्मत बदली मेहनत से: कैसे टीवी का हीरो विक्रांत मैसी बना बॉलीवुड का हिट स्टार

WhatsApp Image 2026 04 03 at 2.38.16 PM

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले विक्रांत मैसी आज 39 साल के हो गए हैं। उनका जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। बचपन में आर्थिक तंगी और दोस्तों की उपेक्षा ने उन्हें कभी तोड़ नहीं पाया। बल्कि उन्होंने अपने सपनों को और मजबूत बनाया। विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। 2007 में उन्हें सीरियल ‘धूम मचालो धूम’ में आमिर हसन का रोल मिला। इसके बाद ‘धरमवीर’ और 2009 में ‘बालिका बधु’ ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी। टीवी में सफलता मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया।

ये भी पढ़े

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

2013 में फिल्म ‘लुटेरा’ में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन उनके रोल ने उन्हें नई पहचान दी। इसके बाद ‘मिर्जापुर’ जैसी ओटीटी हिट सीरीज ने उन्हें युवा दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया। आज उनके पास 11 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स हैं और हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने उनके करियर को और मजबूत किया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजकर अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। विक्रांत की कहानी बताती है कि मुश्किल परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है। टीवी से फिल्मों तक का उनका सफर हर युवा कलाकार के लिए प्रेरणा है।

ये भी पढ़े

IPL में रिंकू सिंह का जलवा, कैच के मामले में बने KKR के सबसे सफल खिलाड़ी

 

 

Entertainment Uttar Pradesh

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा Chhathi Maiya : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The One’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने […]

Read More
Entertainment

अमिताभ बोले- अब रिटायर होना चाहता हूं

KBC छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan KBC Retirement: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने उन्हें चिंता में डाल दिया है। लंबे समय से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की पहचान बने अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग में कुछ ऐसा लिखा है, जिससे उनके शो से […]

Read More
Entertainment

विजय रश्मिका की जोड़ी का कमाल, राणाबाली में खुलेगा इतिहास का बड़ा राज

Ranabali Teaser : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ लंबे समय से चर्चा में है और अब मेकर्स ने फिल्म का जबरदस्त टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर सामने आते ही फिल्म की कहानी, भव्य […]

Read More