नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2026 04 03 at 1.29.58 PM

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पगड़ी बांधकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें

चेन्नई बनाम पंजाब: क्या होम ग्राउंड पर CSK पलटेगी बाजी या PBKS मारेगी जीत?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक शिरीष पांडे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों और बच्चों की प्रतिभाओं के बारे में जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

शानदार पारी के बाद भी अभिषेक शर्मा पर एक्शन, IPLने लगाया जुर्माना

 

इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी,सुभाष जायसवाल, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, नन्हे जायसवाल, अमीर आलम, नीरज जायसवाल समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More